हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
09 फरवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
IND vs WI, 2nd ODI Live Streaming: दूसरे मैच में भी देखने को मिलेगी रोहित-विराट की जुगलबंदी, यहां देखें LIVE स्ट्रीमिंग
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में मिली करारी हार के बाद नए सिरे से शुरुआत कर रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
UP Elections : आज चरम पर होगा रामपुर का चुनावी घमासान, योगी और अखिलेश बढ़ाएंगे सियासी तापमान
विधानसभा चुनाव की तिथि (14 फरवरी) नजदीक आने के साथ ही जिले का सियासी तापमान भी बढ़ रहा है। बुधवार को रामपुर के चुनावी रण में सूबे के दो बड़े नेता एक साथ उतरेंगे। वक्त और स्थान अलग होंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
पीएफ पर ब्याज दर में हो सकती है बढ़ोतरी: अगले महीने ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक में हो सकता है फैसला
ईपीएफओ की वित्तीय निवेश एवं ऑडिट कमेटी की बुधवार को बैठक होनी है। इसमें ईपीएफओ की अब तक की कमाई पर चर्चा हो सकती है। इसके आधार पर ही कमेटी पीएफ पर ब्याज दर में संशोधन की सिफारिश करेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
बरेली : मुख्यमंत्री योगी की नवाबगंज और बहेड़ी में जनसभा आज, केशव भी करेंगे कई जगह प्रचार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बरेली पहुंचेंगे। वह नवाबगंज और बहेड़ी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे बहेड़ी और दो बजे नवाबगंज में चुनावी सभा करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...