{"_id":"62029175fb517539640811a1","slug":"alien-seen-on-mars-in-nasa-rover-image-expert-made-shocking-disclosure","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aliens News: मंगल ग्रह पर दिखा एलियन, यूएफओ एक्सपर्ट ने किया चौंकाने वाला दावा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Aliens News: मंगल ग्रह पर दिखा एलियन, यूएफओ एक्सपर्ट ने किया चौंकाने वाला दावा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 08 Feb 2022 09:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मंगल ग्रह पर दिखा एलियन
- फोटो : Youtube/UFO Sightings Daily
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मंगल ग्रह पर वैज्ञानिक काफी लंबे समय से जीवन की तलाश कर रहे हैं। लाल ग्रह पर शोध के लिए नासा ने क्यूरियोसिटी रोवर को भेजा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी का ये रोवर आए दिन मंगल ग्रह से फोटो और नई जानकारियां भेजता है। अब इस बीच एक यूएफओ एक्सपर्ट ने इन तस्वीरों को लेकर हैरान करने वाला दावा किया है
यूएफओ एक्सपर्ट का दावा है कि नासा के रोवर द्वारा भेजी गई तस्वीर में एलियन नजर आ रहा है। यूएफओ एक्सपर्ट स्कॉट सी वरिंग ने एलियंस को लेकर इससे पहले भी कई दावे कर चुके हैं। नासा के रोवर ने मंगल ग्रह से कई तस्वीरें भेजी थीं। स्कॉट सी वरिंग का कहना है कि इन तस्वीरों में से एक तस्वीर में एलियन दिखाई दे रहा है। उनका दावा है कि मंगल ग्रह पर 100 फीसदी जीवन है। उन्होंने दावा किया है कि मंगल ग्रह पर धरती से अधिक बुद्धिमान प्राणी हैं।
2 of 4
मंगल ग्रह पर दिखा एलियन
- फोटो : Youtube/UFO Sightings Daily
यूएफओ एक्सपर्ट स्कॉट सी वरिंग ने इन फोटोज में कुछ स्थानों की पहचान की है। उनका दावा है कि इन तस्वीरों में एलियन नजर आ रहा है जो लेटा हुआ दिख रहा है। उन्होंने कहा कि एलियन मार्स रोवर को देख रहा है। उन्होंने दावा किया है कि गुलाबी रंग का एलियन एक फीट लंबा है।
3 of 4
मंगल ग्रह पर दिखा एलियन
- फोटो : Youtube/UFO Sightings Daily
स्कॉट सी वरिंग का कहना है कि नासा ने इस फोटो को अप्रैल 2021 में जारी किया था। उन्होंने कहा कि वह इस तस्वीर का विश्लेषण कर रहे थे जो 3 फरवरी 2022 को पूरा हुआ। इससे पहले यूएफओ पर रिसर्च करने वाले निक पोप ने एलिंयस को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था। ब्रिटिश सरकार के लिए निक पोप यूएफओ पर शोध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मंगल ग्रह पर दिखा एलियन
- फोटो : iStock
निक पोप का कहना है था कि किसी अलौकिक जीवन के संपर्क में इंसान आता है, तो हम सभी से वो लाखों साल आगे रहेंगे। उन्होंने कहा था कि अगर एलियंस और इंसानों के बीच जंग होती है, तो एलियंस के पास मौजूद तकनीक पर हमे काम करना होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।