{"_id":"62024dd7f4d54147f00a0bb5","slug":"why-do-pirates-wear-black-bands-on-their-eyes-know-about-interesting-facts-behind-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब गजब: समुद्री लुटेरे अपनी एक आंख पर क्यों बांधते हैं पट्टी, जानिए इसके पीछे की वजह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब गजब: समुद्री लुटेरे अपनी एक आंख पर क्यों बांधते हैं पट्टी, जानिए इसके पीछे की वजह
हम सभी ने समुद्री लुटेरों से जुड़ी हुई कई कहानियां और किस्से सुने होंगे। इनको हमने फिल्मों, कार्टूनों में भी देखा होगा। इन समुद्री लुटेरों की वेशभूषा ही अलग होती है। सर पर एक बड़ी सी टोपी, अजीबोगरीब कपड़े और एक आंख पर पट्टी बंधी होती है। एक हॉलीवुड की बहुत ही प्रसिद्ध मूवी है पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन। इस मूवी में समुद्री लुटेरे का किरदार मशहूर हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप ने निभाया है, लेकिन कभी आपने सोचा है कि आखिर ये लुटेरे अपनी एक आंख पर हमेशा पट्टी क्यों बांधते हैं। दरअसल, आंखें हमारी शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं। इसकी मदद से हम दुनिया को देख सकते हैं। ऐसे में जब समुद्री जहाज उजाले से अंधेरे की तरफ जाता है तो उस अंधेरे में भी साफ देखा जा सके इसके लिए वो एक आंख पर पट्टी बांधते है। लेकिन, इसके पीछे एक विज्ञान काम करता है। आइए जानते हैं कि आखिर ये विज्ञान का कौन सा सिद्धांत है.........
2 of 5
एक आंखों पर पट्टी क्यों बांधते हैं समुद्री लुटेरे
- फोटो : Istock
अब बात करते हैं कि आखिर इसके पीछे का विज्ञान क्या है? दरअसल, इंसान जब उजाले से अंधेरे की तरफ जाते हैं तो हमारी पुतलियां सामान्य के मुकाबले फैल जाती हैं। ऐसा इसलिए होता है ताकि आंखों को ज्यादा से ज्यादा मात्रा में प्रकाश मिल सके जिससे अंधेरे में भी आसानी से देखा जा सके, लेकिन जब इंसान अंधेरे से उजाले की तरफ आता है तो आंखों की पुतलियां न तो फैलती है और न ही सिकुड़ती हैं। उस समय आंखे सामान्य हो जाती हैं।
3 of 5
एक आंखों पर पट्टी क्यों बांधते हैं समुद्री लुटेरे
- फोटो : Pixabay
ऐसे में समुद्री लुटेरों को महीनों तक समुद्र में जहाज पर यात्रा करनी होती है। इस दौरान उन्हें बार-बार डेक पर जाना होता है। ऐसे में जहाजों में जहां सामान रखे जाते हैं वो काफी अंधरे वाली जगह होती है। ऐसे में जब लुटेरे डेक में घुसते हैं तो अपने आंखों पर से लाल या काली पट्टी हटा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एक आंखों पर पट्टी क्यों बांधते हैं समुद्री लुटेरे
- फोटो : Pixabay
वह ऐसा इसलिए करते हैं कि सामानों को देखने में उन्हें कोई परेशानी न हो। इन्हें अपनी आंखों पर पट्टी बांधने का ये फायदा होता है कि जब वे उजाले से अंधेरे में जाते हैं तो उनकी आंखों की पुतली को फैलने में ज्यादा समय नहीं लगता, क्योंकि उनकी एक आंख तो पहले से अंधेरे में होती है।
विज्ञापन
5 of 5
एक आंखों पर पट्टी क्यों बांधते हैं समुद्री लुटेरे
- फोटो : Istock
समुद्र में यात्रा के दौरान आंखों पर पट्टी बांधने का नियम बहुत पुराना है। इस नियम की वजह से दुश्मन से लड़ने के लिए लुटेरों को अपनी दोनों आंखों को अंधेरे और प्रकश के लिए तैयार रखना पड़ता है। हालांकि दिन में पट्टी बांधने की ज्यादा जरूरत होती है, क्योंकि रात में तो अपने आप ही चारों तरफ अंधेरा रहता है जिससे आंखों की पुतलियों पर ज्यादा भार नहीं होता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।