हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
16 फरवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
वसंत पंचमी 2021: हरिद्वार में कड़ी सुरक्षा के बीच आज होगा गंगा स्नान
आज वसंत पंचमी पर धर्मनगरी हरिद्वार में लाखों श्रद्धालुओं के गंगा स्नान के लिए पहुंचने की संभावना है। पुलिस और प्रशासन ने स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है। एसएसपी ने सीमा और मेला क्षेत्र में पुलिस को पूरी तरह चौकस रहने के निर्देश दिए हैं। कोरोना संक्रमण नियंत्रण के मद्देनजर राज्य सीमा और मेला क्षेत्र में कोरोना की रैंडम जांच बढ़ाने की तैयारी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
सीएम योगी आज जनता को सौंपेंगे गोरक्षनाथ और रामघाट
वसंत पंचमी के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम राप्ती तट के दो घाटों का लोकार्पण करेंगे। नदी के एक तरफ अब तक राजघाट नाम से जाना जाने वाला तट अब गुरु गोरक्षनाथ घाट होगा। दूसरी तरफ का तट श्रीरामघाट नाम से जाना जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
फिर लगा झटका, लगातार आठवें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से लगातार आठवें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है। रोजाना बढ़ती तेल की कीमतें नए-नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। आज डीजल की कीमत में 35 से 38 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल की कीमत 29 से 30 पैसे तक बढ़ी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
वास्तु नियमों का ध्यान रखकर करें मां सरस्वती की उपासना, विद्यार्थियों को मिलेगी कामयाबी
सनातन धर्म में सरस्वती पूजा का विशेष महत्व है। देवी सरस्वती को विद्या की देवी माना जाता है। ज्ञान, वाणी, बुद्धि, विवेक, विद्या और सभी कलाओं से परिपूर्ण मां सरस्वती की इस दिन पूजा अर्चना की जाती है। वसंत पंचमी का दिन शिक्षा प्रारंभ करने, नई विधा, कला, संगीत आदि सीखने के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। छोटे बच्चों को इस दिन अक्षर ज्ञान कराया जाता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...