हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
20 मई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Corona virus: 22 राज्यों में संक्रमण की दर 15 फीसदी से ज्यादा, इन 6 राज्यों में सुधरे हालात
सरकार ने कहा कि आठ राज्यों में कोविड के एक लाख से अधिक मामले हैं और 22 राज्यों में संक्रमण की दर 15 फीसदी से अधिक है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कोविड के मामलों में कमी आई है और संक्रमण दर भी कम हुई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
सावधानी: तीसरी लहर से बचने के लिए तैयारी शुरू, पीएम-केयर से मिले संसाधनों का ऑडिट
कोरोना महामारी से जूझ रहे देश में अब तीसरी लहर की तैयारी सरकार ने शुरू कर दी है। संक्रमण की यह लहर कब और कैसे आएगी इसके बारे में अभी तक विज्ञान को भी नहीं पता है, लेकिन सरकार ने जमीनी स्तर पर जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली का हाल : ऑक्सीजन के बाद अब अस्पतालों में गहराया खून का संकट, रक्तदान में भी कमी
अपोलो में भर्ती दिनेश को पांच यूनिट रक्त की आवश्यकता है। लेकिन उनके तीमारदार इसका इंतजाम नहीं कर पा रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि वे बाहर से रक्त नहीं लेंगे, दाता को वहां आकर ही रक्त दान करना होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली में ब्लैक फंगस : सात दिन में 300 मामले, अब तक हो चुकी है दो की मौत
एक ओर राजधानी में कोरोना के नए मामले कम हो रहे हैं तो दूसरी ओर ब्लैक फंगस तेजी से बढ़ रहा है। हालात ये हैं कि बीते सात दिनों में 300 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हुए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...