हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
09 सितंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13th BRICS Summit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता, अफगान संकट पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार यानी आज पांच देशों के समूह ब्रिक्स (BRICS) के सालाना शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। डिजिटल तरीके से आयोजित होने वाली इस बैठक में अफगानिस्तान के ताजा हालात पर व्यापक रूप से चर्चा होने की उम्मीद है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
जम्मू-कश्मीर : राहुल गांधी आज से दो दिन के दौरे पर, पहले लेंगे वैष्णो देवी का आशीर्वाद
अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद राहुल गांधी वीरवार से जम्मू के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। जम्मू एयरपोर्ट पर दोपहर 12.20 बजे पहुंचकर राहुल सीधे वैष्णो देवी की यात्रा के लिए निकलेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
Weather update : हिंद महासागर के कारण दिल्ली पर मॉनसून मेहरबान, आज भी हो सकती है तेज बारिश
हिंद महासागर में पैदा हुई मौसमी हलचल इस बार राजधानी को सितंबर में भी तरबतर कर रही है। ऐसा कम ही होता है, जब जुलाई-अगस्त के बाद सितंबर में लगातार बारिश दर्ज की जाए। इसके लिए प्रमुख तौर पर हिंद महासागर में दो मौसमी परिस्थितियों को श्रेय दिया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
अफगानिस्तान: महिलाओं के विरोध-प्रदर्शनों से घबराया तालिबान, जारी किया नया फरमान
तालिबान ने भले ही अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया हो लेकिन उसके खिलाफ प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। इससे परेशान तालिबान ने अब प्रदर्शनों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। तालिबान का नया फरमान है कि प्रदर्शन करने से पहले इसकी अनुमति लेनी होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...