Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
History of BJP alliance party Shiv Sena, political crisis in maharashtra with BJP NCP Congress
{"_id":"5dc83c968ebc3e5b7c7c286d","slug":"history-of-bjp-alliance-party-shiv-sena-political-crisis-in-maharashtra-with-bjp-ncp-congress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा को आंख दिखाने वाली शिवसेना का इतिहास, पहली बार में ही चुने गए थे 52 विधायक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा को आंख दिखाने वाली शिवसेना का इतिहास, पहली बार में ही चुने गए थे 52 विधायक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 10 Nov 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
शिवसेना का इतिहास
Link Copied
भाजपा ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने से इनकार कर दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि पार्टी महाराष्ट्र में सरकार नहीं बनाएगी। शिवसेना पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि शिवसेना ने जनादेश का अपमान किया है।
वहीं, राज्यपाल ने शिवसेना से सरकार बनाने के बारे में पूछा है। शिवसेना में भी सरकार बनाने को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। जो शिवसेना आज भाजपा को आंख दिखा रही है क्या आप उसके इतिहास के बारे में जानते हैं?
Trending Videos
2 of 9
बाल ठाकरे (फाइल फोटो)
बाला साहेब ठाकरे ने महाराष्ट्र के स्थानीय लोगों के अधिकारों के संघर्ष के लिए 19 जून 1966 को शिवसेना की नींव रखी थी। ठाकरे मूल रूप से कार्टूनिस्ट थे और राजनीतिक विषयों पर तीखे कटाक्ष करते थे। वैसे तो शिवसेना कई राज्यों में मौजूद है लेकिन इसका राजनीतिक प्रभाव महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
बाल ठाकरे (फाइल फोटो)
शिवसेना के गठन के समय बाला साहेब ठाकरे ने नारा दिया था, 'अंशी टके समाजकरण, वीस टके राजकरण' (80 प्रतिशत समाज और 20 फीसदी राजनीति)। लेकिन भूमिपुत्र का मुद्दा लंबे समय तक नहीं चल सका। इसपर समर्थन कम होने के कारण शिवसेना ने हिन्दुत्व के मुद्दे को अपना लिया, जिसपर वह अब तक कायम है।
4 of 9
शिवसेना
1970 के शुरुआती दिनों में पार्टी को काफी लोकप्रियता मिली। इस दौरान दूसरे राज्यों विशेष रूप से दक्षिण भारतीय लोगों पर महाराष्ट्र में काफी हमले हुए। 1970 के बाद शिवसेना का भूमिपुत्र का दांव कमजोर होने लगा। इसपर पार्टी ने हिंदुत्व के मुद्दे पर आगे बढ़ना शुरू किया।
विज्ञापन
5 of 9
बाल ठाकरे (फाइल फोटो)
शिवसेना ने पहली बार 1971 में लोकसभा चुनाव में लड़ा था लेकिन पार्टी एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं हो सकी। 1989 के लोकसभा चुनाव में पहली बार शिवसेना का सांसद चुना गया। शिवसेना ने पहली बार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 1990 में लड़ा जिसमें उसके 52 विधायकों ने जीत हासिल की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।