फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2025: अबीर-गुलाल से पूरा देश सराबोर; राजनेताओं पर भी चढ़ा होली का रंग, तस्वीरों में रंगों का त्योहार

Fri, 14 Mar 2025 11:00 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 14 Mar 2025 11:00 AM IST
सार

Holi 2025: आज रंगों के त्योहार होली की पूरे देश में धूम है। होली हर्षोल्लास का त्योहार है, जहां हर कोई रंगों, मिठाइयों और खुशी में डूबा है। लोग एक दूसरे को रंग, पिचकारी और गुलाल लगाकर होली के त्योहार को बड़े ही उत्साह के साथ मना रहे हैं। आम लोगों से लेकर जानी-मानी हस्तियों तक सभी विभिन्न प्रकार रंग और गुलाल से रंगे हुए हैं। सियासी गलियारों में भी रंगों का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आए देखते हैं तस्वीरें...
यह भी पढ़ें- होली के जश्न में डूबी दुनिया, विदेशी पर्यटकों ने भी मनाया रंगों का त्योहार

विज्ञापन
Holi Photos: whole country is drenched in abir gulal Politicians colored See festival of colors in pictures
Holi - फोटो : PTI
loader

पूरे देश में रंगों का त्योहार होली पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम हस्तियों ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर बंगाल और देश के कोने-कोने तक लोग रंगों में सराबोर नजर आए। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जमकर रंग खेला।

यहां पढ़ें- LIVE: खुशियां रंगबिरंगी...गुलाल से रंगा देश; राष्ट्रपति-पीएम ने देशवासियों को दी बधाई

Holi Photos: whole country is drenched in abir gulal Politicians colored See festival of colors in pictures
Holi - फोटो : @KirenRijiju

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी खूब होली खेली। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी बहुत खूबसूरत तस्वीर भी साझा की। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं और इस त्योहार को एकता का संदेशवाहक बताया।

आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, 'रंग, उमंग, उत्साह और तरंग के पावन पर्व होली की आप सभी को शुभकामनाएं। होली का पर्व एकता का संदेशवाहक है, जो हमें प्रेम और सौहार्द के साथ सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है।' उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम से कामना है कि यह पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि व नव उमंग के विविध रंगों से परिपूर्ण करें।

Holi Photos: whole country is drenched in abir gulal Politicians colored See festival of colors in pictures
योगी आदित्यनाथ - फोटो : PTI

गोरखपुर में मौजूद योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' एक मोर को दाना खिलाते हुए अपनी एक तस्वीर भी साझा की। इसके अलावा होली के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को रंगों की उमंग, हर्षोल्लास व आनंद से परिपूर्ण होली महापर्व की मंगलमय शुभकामनाएं। इन्द्रधनुषी रंगों से सजा यह पावन पर्व आपके जीवन में नयी ऊर्जा, असीम आनंद एवं सकारात्मकता का संचार करे तथा चिर-नवीन उल्लास से आपके हर दिन को परिपूर्ण करे।'

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने कहा, 'देश में रंग व गुलाल आदि का त्योहार, होली की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। इसे परम्परागत तौर पर पूरे उमंगों के साथ शांति, आपसी भाईचारा व सौहार्द के साथ मनाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi Photos: whole country is drenched in abir gulal Politicians colored See festival of colors in pictures
Holi 2025 - फोटो : PTI

होली का रंग देश से लेकर विदेश तक छाया रहा। दुनिया भर में लोगों ने रंगों का त्योहार मनाया। महादेव की नगरी काशी यानी वाराणसी में विदेशी पर्यटकों ने जमकर होली खेली। बताया जाता है कि रंगों के त्योहार होली से जुड़ी धार्मिक मान्यता के अनुसार विभिन्न देवताओं को प्रसन्न करने और अपने जीवन में सुख, समृद्धि, सफलता और शांति लाने के लिए विशेष रंग की गुलाल अर्पित करना शुभ माना जाता है। प्रत्येक देवता से जुड़ा एक विशिष्ट रंग होता है, जो उनके प्रभाव और कृपा को बढ़ाने में सहायक होता है। यदि सही देवता को उचित रंग की गुलाल अर्पित की जाए, तो जीवन की कई समस्याओं का समाधान हो सकता है।

विज्ञापन
Holi Photos: whole country is drenched in abir gulal Politicians colored See festival of colors in pictures
Holi - फोटो : ANI

संभल में 46 साल में पहली बार ऐतिहासिक कार्तिकेय महादेव मंदिर में फूलों और गुलाल के साथ होली मनाई गई। इस अवसर पर सामाजिक और हिंदू संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जबकि शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

यह भी पढ़ें- संभल के कार्तिकेय महादेव मंदिर में 46 साल बाद उड़ा गुलाल, आज धूमधाम से मनाई जा रही होली

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed