सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

इस चीनी महिला ने बिगाड़े भारत और नेपाल के रिश्ते, नक्शे को बदलने के पीछे भी इसका दिमाग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 02 Jul 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
Hou Yanqi The architect of India Nepal map dispute Know about Yanqi
होऊ यांगी - फोटो : सोशल मीडिया

पड़ोसी देश नेपाल से भारत का संबध फिलहाल बेहद ही खराब दौर में है। नेपाल की संसद ने देश के विवादित राजनीतिक नक्शे को मंजूरी देकर भारत के हिस्से को अपने अपना बताया था। हमेशा दोनों देशों के लोगों की आवाजाही के लिए खुली रहने वाली सीमा पर हथियारबंद जवान तैनात कर दिए हैं। नेपाल ने नए नक्शे में भारत के तीन इलाके लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को अपना हिस्सा बताया है। माना जा रहा है कि नेपाल को इसके लिए चीन ने उकसाया है। इसमें खासकर नेपाल में चीन की राजदूत होऊ यांगी का नाम सामने आ रहा है, जिसने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को भारत के खिलाफ जाने के लिए राजी किया।

Trending Videos
Hou Yanqi The architect of India Nepal map dispute Know about Yanqi
होऊ यांगी - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2018 से नेपाल में चीन की राजदूत के रूप में काम कर रही होऊ यांगी को दक्षिण एशियाई मामलों का जानकार माना जाता है। इसी लिहाज से यांगी ने विदेश मंत्रालय में लंबे वक्त तक डिप्टी डायरेक्टर की भूमिका निभाई और कई अहम फैसले लिए। उनके कई फैसले से चीन का संबंध पड़ोसी देशों से प्रभावित हुआ। यांगी ने चीनी राजदूत के तौर पर पाकिस्तान में भी तीन साल बिताए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hou Yanqi The architect of India Nepal map dispute Know about Yanqi
होऊ यांगी - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय खुफिया एजेंसियों के अनुसार यांगी ने पाकिस्तान में राजदूत के रूप में काम करते हुए पाकिस्तानी सरकार के लिए भी कई नीतियों पर काम किया है। इनमें से कई नीतियां ऐसी भी थी जिनका संबध भारत से था। पाकिस्तान में उनकी सफलता को देखते हुए उन्हें नेपाल भेजा गया। भारत और नेपाल के रिश्तों में पहली बार इतनी कड़वाहट आई है। दोनों देशों के बीच बेटी और रोटी का संबंध है।

यह भी पढ़ेंः नेपाल में सियासी हलचल, संसद का बजट सत्र स्थगित, राष्ट्रपति से मिले पीएम ओली
 

Hou Yanqi The architect of India Nepal map dispute Know about Yanqi
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

नेपाल ने जबसे विवादित नक्शा को अपने हिस्से में शामिल किया है, तभी से दोनों देशों के बीच तल्खियां बढ़ी हैं। माना जा रहा है कि नेपाल की इस खुराफात के पीछे यांगी का ही हाथ है। उन्होंने ही पीएम ओली और नेपाल की संसद को इसके लिए तैयार किया।जानकारी के मुताबिक यांगी पीएम ओली के दफ्तर और उनके निवास पर भी बिना रोक टोक ही आती जाती हैं। यह भी कहा जा रहा है कि नेपाल की सत्तासीन पार्टी के जिस प्रतिनिधिमंडल ने नक्शे में संशोधन के लिए विधेयक बनाया, यांगी उसके संपर्क में भी थीं।

विज्ञापन
Hou Yanqi The architect of India Nepal map dispute Know about Yanqi
होऊ यांगी - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली यांगी के कूटनीतिक दिमाग का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उन्होंने पाकिस्तान में अपने एजेंडे को चलाने के लिए उर्दू भाषा सीखी। यांगी सोशल मीडिया में चीन की सांस्कृतिक और सामाजिक बातों का बढ़चढ़ कर बखान करती है। इसे सॉफ्ट पॉवर बढ़ाना कहा जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed