फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें मुजफ्फरनगर में कैसे भड़की सांप्रदायिक तनाव की आग

Sat, 25 Feb 2017 06:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Feb 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
How the fire of communal tension erupted in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर में खादरवाला में दो युवकों की बाइकों के टकराने पर सांप्रदायिक बवाल हो गया। दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। पथराव के बाद फायरिंग शुरू हो गई। दोनों तरफ से आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा। बवाल की सूचना बाजार की दुकानें बंद हो गईं। एसटी सिटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। नाजुक हालात को देखते हुए शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

तस्वीरों में देखें मुजफ्फरनगर में कैसे भड़की सांप्रदायिक तनाव की आग

How the fire of communal tension erupted in Muzaffarnagar
शहर कोतवाली के खादरवाला इलाके में शुक्रवार शाम दूसरे सुमदाय का युवक बाइक से रात करीब नौ बजे खादरवाला से गुजर रहा था। दूसरी ओर से बाइक पर आए दलित युवक की बाइक भिड़ गई। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। शोर-शराबा होने पर दोनों समुदाय की भीड़ आमने-सामने आ गई। एक दूसरे पर पथराव कर दिया। घरों की छतों से हवाई फायरिंग शुरू हो गई।
 
तस्वीरों में देखें मुजफ्फरनगर में कैसे भड़की सांप्रदायिक तनाव की आग

How the fire of communal tension erupted in Muzaffarnagar
मौके पर दोनों समुदाय के बीच तनाव व्याप्त हो गया। बवाल की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह तीनों थानों का फोर्स और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठियां भांजकर दोनों पक्षों की भीड़ को खदेड़ा। बवाल होने की सूचना से आसपास की दुकानों के शटर गिरते चले गए और लोग अपने घरों में दुबक गए। संघर्ष में दोनों तरफ के आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें मुजफ्फरनगर में कैसे भड़की सांप्रदायिक तनाव की आग

How the fire of communal tension erupted in Muzaffarnagar
पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपियों के घरों में दबिश देकर कई युवकों को हिरासत में लिया। संघर्ष में आधा दर्जन युवक लहूलुहान हो गए। कुछ को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है, जबकि कुछ ने प्राइवेट चिकित्सकों के यहां इलाज कराया। अफसरों ने मौके पर ऐहतियातन फोर्स तैनात कर दिया है। 
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें मुजफ्फरनगर में कैसे भड़की सांप्रदायिक तनाव की आग

How the fire of communal tension erupted in Muzaffarnagar
एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि संघर्ष में दोनों पक्षों के दो युवक घायल हैं। मामले की जांच की जा रही है। खादरवाला में बवाल के बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया और शहर में दहशत पसर गई। चंद मिनटों में बाजार में सन्नाटा छा गया। दुकानों के शटर एकाएक गिर गए। चुनावी माहौल होने के कारण प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। जिस समय वारदात हुई, शिवचौक पर महाआरती चल रही थी। ऐहतियातन आरती स्थल शिवचौक के आसपास पुलिस फोर्स बढ़ाया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed