Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
IAS Topper Tina Dabi Getting Married to Pradeep Gawande Today First Husband Athar Reaction on Shared Photo
{"_id":"625f9b825d71e91355377eb1","slug":"ias-topper-tina-dabi-getting-married-to-pradeep-gawande-today-first-husband-athar-reaction-on-shared-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tina Dabi Marriage: आज दूसरी बार सात फेरे लेंगी आईएएस टॉपर टीना डाबी, शादी से पहले इंस्टाग्राम अकाउंट किया बंद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tina Dabi Marriage: आज दूसरी बार सात फेरे लेंगी आईएएस टॉपर टीना डाबी, शादी से पहले इंस्टाग्राम अकाउंट किया बंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Wed, 20 Apr 2022 02:19 PM IST
सार
2015 बैच की आईएएस टॉपर टीना डाबी आज दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहीं हैं। वह जयपुर में आईएएस अफसर डॉ. प्रदीप गावंडे के साथ शादी करेंगी। इस शादी में राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों से कई बड़ी हस्तियां पहुंच सकती हैं। प्रदीप की ये पहली शादी है, जबकि टीना की दूसरी।
विज्ञापन
1 of 6
टीना डाबी और प्रदीप गवांडे
- फोटो : Instagram@ Tina Dabi
Link Copied
2015 बैच की आईएएस टॉपर टीना डाबी आज दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहीं हैं। वह जयपुर में आईएएस अफसर डॉ. प्रदीप गावंडे के साथ शादी करेंगी। इस शादी में राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों से कई बड़ी हस्तियां पहुंच सकती हैं। प्रदीप की ये पहली शादी है, जबकि टीना की दूसरी।
Trending Videos
2 of 6
टीना डाबी- अतहर आमिर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके पहले टीना ने यूपीएससी की सिविल सर्विसेज एग्जाम में दूसरा स्थान हासिल करने वाले आईएएस अतहर आमिर खान से पहली शादी की थी। हालांकि, दोनों का ये रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला था। बाद में दोनों का तलाक हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
टीना डाबी और प्रदीप गवांडे
- फोटो : Instagram@ Tina Dabi
फिर प्रदीप के साथ हुई दोस्ती
अतहर से तलाक लेने के कुछ महीनो बाद टीना की दोस्ती प्रदीप के साथ हुई। प्रदीप भी राजस्थान में ही आईएएस अफसर हैं। टीना डाबी ने एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि पहले उनकी और प्रदीप की पहले दोस्ती हुई। उसके बाद दोनों करीब आ गए। ये सब कोविड की दूसरी लहर के दौरान हुआ। उस वक्त दोनों राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग में एक साथ काम कर रहे थे। साथ काम करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और दोस्ती प्यार में बदल गई।
4 of 6
आईएएस टॉपर टीना डाबी और उनके मंगेतर प्रदीप।
- फोटो : अमर उजाला
मुलाकात का दौर बढ़ा और फिर प्यार
दोनों के बीच मुलाकातों का दौर बढ़ने लगा लगा और फिर जयपुर में लंच भी साथ करने लगे। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के बारे में काफी कुछ जाना-पहचाना और फिर बात शादी तक आ पहुंची। प्रदीप टीना से 13 साल बड़े हैं। इस पर भी टीना ने जवाब दिया। कहा कि उम्र के आधार पर रिश्ते तय नहीं होते। आपसी समझ, प्यार और कंपैटिबिलिटी बेहद जरूरी है। टीना ने बताया कि पहले प्रदीप ने ही उन्हें प्रपोज किया था।
विज्ञापन
5 of 6
टीना डाबी और प्रदीप गवांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
टीना ने तस्वीर शेयर कर किया था खुलासा
प्रदीप के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर टीना ने 20 दिन पहले ही खुलासा किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर प्रदीप के साथ फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। टीना ने बाद में अपनी लव स्टोरी का भी खुलासा किया। उधर, प्रदीप ने अब टीना के साथ एक क्लोज फोटो शेयर की है। हालांकि, प्रदीप ने इसका कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।