फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Devon Conway wedding: डेवोन कॉन्वे ने शादी से पहले तमिल अंदाज में की पार्टी, लुंगी-अंगवस्त्र में दिखी चेन्नई की टीम

Wed, 20 Apr 2022 02:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 20 Apr 2022 02:03 PM IST
सार

चेन्नई के ओपनिंग बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने तमिल अंदाज में अपनी शादी से पहले का जश्न मनाया है। उनकी इस पार्टी में चेन्नई की पूरी टीम कुर्ता, धोती और अंगवस्त्र में नजर आई। कॉन्वे ने इस दौरान अपने मंगेतर से वीडियो कॉल पर बात भी की। 
 

विज्ञापन
Devon Conway Pre wedding celebration happened in true chennai attaire
डेवोन कॉन्वे और उनकी मंगेतर किम - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के क्रिकेट डेवोन कॉन्वे ने तमिल अंदाज में शादी से पहले पार्टी की है। आईपीएल 2022 में वो चेन्नई की टीम का हिस्सा हैं और उनकी इस पार्टी में चेन्नई के सभी खिलाड़ी शामिल हुए थे। खास बात यह थी कि सभी खिलाड़ी चेन्नई के पारंपरिक परिधान पहनकर इस पार्टी में शामिल हुए थे। कॉन्वे से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल तमिल रीति-रिवाजों के अनुसार शादी कर चुके हैं। हालांकि, मैक्सवेल की पत्नी मिनी रमन भारतीय मूल के तमिल परिवार से आती हैं। इसी वजह से उन्हें तमिल रीति-रिवाजों से शादी करनी पड़ी थी। वहीं, कॉन्वे की पत्नी भी भारतीय नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अपनी आईपीएल टीम के खिलाड़ियों को इसी अंदाज में पार्टी दी है। 
Devon Conway Pre wedding celebration happened in true chennai attaire
डेवोन कॉन्वे की पार्टी में पूरी टीम लुंगी पहनकर पहुंची - फोटो : सोशल मीडिया
खबरों के अनुसार भारतीय ओपनर केएल राहुल भी अपनी गर्लफ्रेंड अथिया के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और यह शादी भी दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार होगी। राहुल और आथिया दोनों दक्षिण भारतीय परिवार से हैं। इसी वजह से इस शादी में दक्षिण भारतीय रिति-रिवाजों का होना लाजमी है। 
Devon Conway Pre wedding celebration happened in true chennai attaire
डेवोन कॉन्वे की पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
डेवोन कॉन्वे और किम की शादी से पहले के जश्न का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चेन्नई की टीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Devon Conway Pre wedding celebration happened in true chennai attaire
डेवोन कॉन्वे की पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
धोनी से लेकर मोईन अली और मिशेल सैंटनर जैसे खिलाड़ी इस पार्टी में लुंगी और कुर्ते में पहुंचे। सभी खिलाड़ियों पर दक्षिण भारतीय परिधान खूब जंच रहे थे। 

विज्ञापन
Devon Conway Pre wedding celebration happened in true chennai attaire
डोवॉन कान्वे की पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
चेन्नई के लिए आईपीएल का यह सीजन सबसे खराब रहा है। यह टीम दूसरी बार प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की कगार पर है। छह में से पांच मैच में चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed