सब्सक्राइब करें

Black Watermelon: ये है दुनिया का सबसे महंगा तरबूज, इस दुर्लभ फल की लगती है बोली, लाखों में है कीमत

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 20 Apr 2022 10:41 AM IST
विज्ञापन
worlds most rare and expensive densuke black watermelon
दुनिया का सबसे महंगा तरबूज - फोटो : instagram/ kunichan0210

Black Watermelon: दुनियाभर में कई तरह के फल पाए जाते हैं जिनकी कीमतें अलग होती हैं। गर्मी के मौसम में कुछ खास फलों की मांग बढ़ जाती है। भारत समेत पूरी दुनिया में कई तरह के फल और सब्जियां मिलती हैं। भारत में आमतौर पर फलों की कीमत 400 से 500 रुपये तक प्रति किलो होती है। गर्मी के मौसम में आम, लीची, खरबूजा और तरबूज जैसे फलों की मांग ज्यादा होती है। भारत में मिलने वाले तरबूज की कीमत अधिकतम 100 रुपये होती है। 100 रुपये में एक तरबूज आराम से मिल जाता है, लेकिन एक ऐसा तरबूज है जिसकी कीमत लाखों में होती है। आम आदमी इस तरबूज को खरीदने के बारे में सोच भी नहीं सकता है।



गर्मियों में तरबूज खाना बच्चा हो या बूढ़ा हर कोई पसंद करता है। गर्मियों में मांग के हिसाब तरबूज की कीमतें घटती और बढ़ती हैं। लेकिन हम आपको जिस तरबूज के बारे में बताने जा रहे हैं उसकी नीलामी होती है और इसे हर कोई खरीद नहीं सकता। आइए जानते हैं इस अनोखे और दुर्लभ तरबूज के बारे में...

Trending Videos
worlds most rare and expensive densuke black watermelon
दुनिया का सबसे महंगा तरबूज - फोटो : instagram/ kunichan0210


यह दुर्लभ तरबूज जापान में मिलता है जिसे दुनिया का सबसे महंगा तरबूज कहा जाता है। डेनसुक प्रजाति के इस तरबूज को लोग काला तरबूज भी कहते हैं। यह सिर्फ जापान के होकाइडो आइलैंड के उत्तरी इलाके में पाया जाता है। इस दुर्लभ प्रजाति के तरबूज की पैदावर बहुत कम होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
worlds most rare and expensive densuke black watermelon
दुनिया का सबसे महंगा तरबूज - फोटो : instagram/ kunichan0210

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि डेनसुक प्रजाति का तरबूज एक साल में सिर्फ 100 पीस ही पैदा होता है। इसकी वजह से फलों की मंडी में यह बेहद मुश्किल से मिलता है। 

worlds most rare and expensive densuke black watermelon
दुनिया का सबसे महंगा तरबूज - फोटो : instagram/ kunichan0210


डेनसुक प्रजाति के ये तरबूज इतने खास होते हैं इनकी हर साल नीलामी होती है और यह दुकानों पर नहीं बिकते हैं। इस तरबूज की बड़ी-बड़ी बोलियां लगती हैं और इनकी कीमत लाखों में होती है। 

विज्ञापन
worlds most rare and expensive densuke black watermelon
दुनिया का सबसे महंगा तरबूज - फोटो : twitter/ @rusIQe


इस प्रजाति के तरबूज की साल 2019 में नीलामी की गई थी जिसकी कीमत 4.5 लाख रुपये लगी थी। हालांकि सभी चीजों की तरह कोरोना की मार इस खास तरबूज पर भी पड़ी है जिसकी वजह से इसकी कीमतों में भारी कमी आई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed