{"_id":"625f90690d99f26d125f3ec0","slug":"ipl-2022-lsg-vs-rcb-match-31-highlights-hindi-sanjay-dutt-and-ravina-tandon-support-rcb","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RCB vs LSG Photos: बैंगलोर को सपोर्ट करने पहुंचे संजय दत्त और रवीना टंडन, विराट के आउट होने पर निराश हुए फैंस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCB vs LSG Photos: बैंगलोर को सपोर्ट करने पहुंचे संजय दत्त और रवीना टंडन, विराट के आउट होने पर निराश हुए फैंस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 20 Apr 2022 10:32 AM IST
सार
लखनऊ पर जीत के साथ ही आरसीबी की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। अब आरसीबी के पास 10 अंक हैं। लखनऊ के खिलाफ मैच में संजय दत्त भी बैंगलोर का सपोर्ट करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
1 of 11
रवीना टंडन और संजय दत्त आरसीबी को सपोर्ट करने पहुंचे
- फोटो : IPL/BCCI
Link Copied
लखनऊ सुपर जाएंट्स को 18 रन से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस सीजन पांचवीं जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ ही बैंगलोर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं लखनऊ तीसरी हार के बावजूद टॉप चार टीमों में बनी हुई है। इस मैच में बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए थे। कप्तान डुप्लेसिस ने 96 और शाहबाज अहमद ने 26 रन की अहम पारी खेली थी। इसके जवाब में लखनऊ की टीम 163 रन ही बना पाई। क्रुणाल पांड्या ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए।
संजय दत्त और रवीना टंडन भी यह मैच देखने पहुंचे थे। दोनों बैंगलोर का सपोर्ट कर रहे थे। उनकी टीम को जीत भी हासिल हुई। वहीं विराट इस मैच में फिर खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। उनके आउट होने पर फैंस निराश हो गए। यहां हम इस मैच से जुड़े रोमांचक पल तस्वरों में दिखा रहे हैं।
Trending Videos
2 of 11
संजय दत्त और रवीना टंडन
- फोटो : IPL/BCCI
संजय दत्त और रवीना टंडन भी यह मैच देखने पहुंचे थे। दोनों आरसीबी का सपोर्ट कर रहे थे और उनकी टीम ने यह मैच भी जीता। आरसीबी ने इस मैच में बैंगलोर को 18 रन से हराया। मैच के दौरान दोनों ने खूब मस्ती की। खुद रवीना ने इस मैच की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।
संजय दत्त आरसीबी की जर्सी पहनकर यह मैच देखने पहुंचे थे। उन्होंने जो जर्सी पहनी थी, उसमे पीछे अधीरा लिखा हुआ था। हाल ही में आई फिल्म केजीएफ चैप्टर2 में संजय दत्त ने अधीरा का किरदार निभाया है, जो कि कहानी का विलेन है।
लखनऊ के खिलाफ मैच में विराट एक बार फिर खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। दुष्मंता चमीरा की गेंद पर उन्होंने दीपक हुड्डा को कैच थमा दिया। विराट के आउट होते ही उनके फैंस निराश हो गए। लंबे समय से कोहली बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं और उनके फैंस को एक मैच जिताऊ पारी का इंतजार है।
दुष्मंता चमीरा ने इस मैच में लखनऊ को शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने पहले ओपनर अनुज रावत को पवेलियन भेजा इसके बाद विराट कोहली को भी आउट कर दिया। हालांकि, लखनऊ के गेंदबाज अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए और फाफ डुप्लेसिस ने सभी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। बाद में चमीरा ने भी काफी रन लुटाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।