सब्सक्राइब करें

आज की बड़ी खबरें: मॉरिशस के पीएम आज आएंगे काशी, कोविड प्रतिबंधों को लेकर होगी डीडीएमए की समीक्षा बैठक, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 20 Apr 2022 06:15 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 20 April Today: Important and big news stories of 20  April updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ आज शाम तीन दिवसीय प्रवास पर वाराणसी आएंगे। अगले दिन गुरुवार को अपने पिता अनिरुद्ध जगन्नाथ की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करेंगे। वहीं, दिल्ली में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। संक्रमण दर में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसे देखते हुए आज दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की समीक्षा बैठक होनी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
Top News Headline 20 April Today: Important and big news stories of 20  April updates on Amar Ujala
मॉरीशश के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ - फोटो : सोशल मीडिया

मॉरिशस के प्रधानमंत्री तीन दिवसीय प्रवास पर आज आएंगे काशी
मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ आज शाम तीन दिवसीय प्रवास पर वाराणसी आएंगे। अगले दिन गुरुवार को अपने पिता अनिरुद्ध जगन्नाथ की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करेंगे। इसी दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में वे विधिवत पूजन-अर्चन करेंगे और काशी विश्वनाथ धाम का भी भ्रमण करेंगे। इसके बाद शुक्रवार को नदेसर स्थित तारांकित होटल में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 20 April Today: Important and big news stories of 20  April updates on Amar Ujala
मास्क (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : istock

दिल्ली में कोरोना के मामलों में तेजी, आज कोविड प्रतिबंधों को लेकर डीडीएमए की समीक्षा बैठक
दिल्ली में कोरोना के मामलों में तेजी दर्ज की गई है। संक्रमण दर में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसे देखते हुए बुधवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की समीक्षा बैठक होनी है। पढ़ें पूरी खबर...




 
Top News Headline 20 April Today: Important and big news stories of 20  April updates on Amar Ujala
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

अखिलेश यादव आज आएंगे आगरा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता विपक्ष अखिलेश यादव आज शाम सड़क मार्ग से सैफई होते हुए करीब पांच बजे आगरा पहुंचेंगे और भीमनगरी आयोजन समिति अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री अजयशील गौतम के आवास पर जाएंगे। बता दें कि 14 अप्रैल को भीमनगरी मंच पर लाइट स्टैंड गिरने से हादसा हुआ था। जिसमें पूर्व प्रधान की मौत हो गई थी, जबकि अजयशील गौतम सहित 10 लोग घायल हो गए थे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 20 April Today: Important and big news stories of 20  April updates on Amar Ujala
जहांगीरपुरी हिंसा के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात। - फोटो : ANI

आज जहांगीरपुरी में हटाया जाएगा अतिक्रमण
हनुमान जयंती के मौके पर शोभा यात्रा पर पथराव होने के कारण सुर्खियों में आए जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाने के लिए कई विभागों ने संयुक्त कार्यक्रम तय किया है। बुधवार से बृहस्पतिवार तक चलने वाले इस कार्यक्रम के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने दिल्ली पुलिस से सहयोग मांगा है। पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed