सब्सक्राइब करें

Glass Balls on Moon: चांद पर दिखीं रहस्यमयी गोलियां, चीनी रोवर की खोज से वैज्ञानिक भी हैरान

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 19 Apr 2022 07:41 PM IST
विज्ञापन
Glass Balls On Moon China Yutu 2 Rover Discovered Know Why Scientist Get Shocked News In Hindi
चांद पर दिखीं रहस्यमयी गोलियां - फोटो : Twitter/ Frank Macek

Glass Balls on Moon: च्रदंमा के रहस्यों को जानने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं। आए दिन चांद पर कुछ न कुछ अजीबोगरीब चीज देखी जाती है जिनके बारे में अलग-अलग दावे किए जाते हैं। अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। चीनी रोवर युतु-2 ने चांद पर अजीबोगरीब आकृतियों को खोजा है जो किसी चमकदार पारदर्शी कांच की गेंद तरह दिख रही हैं। 



चंद्रमा की मटमैली सतह पर यह आकृतियां चमकती हुई नजर आ रही हैं जो चीनी रोवर से कुछ सौ मीटर दूर मौजूद हैं। इनके पास जाने पर यह पुष्टि हो सकती है कि आखिर यह क्या चीज हैं। इससे पहले भी युतु रोवर ने चंद्रमा पर एक हैरान करने वाली खोज थी जो झोपड़ी की आकृति जैसी दिख रही थी। बाद में इस आकृति के बारे में पता चला कि यह एक पत्थर था। रोवर के कैमरे में यह चंद्रमा के वातावरण की वजह से झोपड़ी जैसा दिख रहा था। 

Trending Videos
Glass Balls On Moon China Yutu 2 Rover Discovered Know Why Scientist Get Shocked News In Hindi
चांद पर दिखीं रहस्यमयी गोलियां - फोटो : iStock

साइंस बुलेटिन मैगजीन में चीनी अंतरिक्ष वैज्ञानिकों द्वारा यह खोज प्रकाशित की गई है। उन्होंने इन कांच के गोले के बारे में अनुमान लगाया है कि यह क्या हो सकते हैं? चंद्र मोतियों की तरह दिख रही इन कांच की गेदों का आकार 15 से 25 मिली मीटर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Glass Balls On Moon China Yutu 2 Rover Discovered Know Why Scientist Get Shocked News In Hindi
चांद पर दिखीं रहस्यमयी गोलियां - फोटो : Pixabay

चीन के रोवर युतु-2 ने इन आकृतियों के अलावा चार अन्य वस्तुओं की भी खोज की है। वैज्ञानिकों को इन तस्वीरों के आधार इन वस्तुओं की पहचान करने में सफलता नहीं मिली है। अब रोवर इनके पास जाएगा तो इन आकृतियों की सच्चाई का पता लगेगा कि आखिर ये क्या चीज हैं। 

Glass Balls On Moon China Yutu 2 Rover Discovered Know Why Scientist Get Shocked News In Hindi
चांद पर दिखीं रहस्यमयी गोलियां - फोटो : Pixabay

वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि उल्कापिंड के चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कांच की गेंद की तरह दिखने वाली आकृतियां बनी होगीं। उनका अनुमान है कि इसकी वजह से चंद्रमा की कुछ सतह गर्म हो गई होंगी और कांच में परिवर्तित हो गई होंगी। 

विज्ञापन
Glass Balls On Moon China Yutu 2 Rover Discovered Know Why Scientist Get Shocked News In Hindi
चांद पर दिखीं रहस्यमयी गोलियां - फोटो : Twitter @wulei2020

वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि चंद्रमा पर सक्रिय प्राचीन ज्वालामुखी से किसी ज्वालामुखी कांच के बनने की संभावना है जो अभी भी चंद्रमा की सतह मौजूद है। उन्होंने बताया है कि ज्वालामुखी की गर्मी से सिलिकेट तरल के रूप में बाहर आया होगा और लुढ़कने की वजह गोल आकृति का बन गया होगा। तेजी से ठंडा होने की वजह से सिलिकेट कांच में परिवर्तित हो गया होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed