हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
10 फरवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान आंदोलन : संयुक्त मोर्चा की बैठक आज, आंदोलन की अगली रणनीति बनाएंगे नेता
सरकार व किसान नेताओं के बीच पिछले कई दिनों से चल रही बयानबाजी के बीच अब संयुक्त किसान मोर्चा बुधवार को बैठक करके आंदोलन की अगली रणनीति तय करेगा। किसान मोर्चा की इस बैठक में सभी संगठनों के नेता शामिल होंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पीएम मोदी आज देंगे जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देने की उम्मीद है। इस बीच, लोकसभा ने संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के बुधवार तक प्रश्नकाल सहित एक प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
किसान आंदोलनः अहम है आज की बैठक, कई पहलुओं पर होगा फैसला, समर्थन के लिए जारी है कदमताल
दिल्ली की सीमाओं पर अपनी मांगों के समर्थन में डटे किसानों के आंदोलन को नए सिरे से मजबूत करने के लिए संगठनों का मंथन जारी है। इसीलिए आज की बैठक को अहम माना जा रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
बागपत: आज से शुरू होंगी छह से आठ तक की कक्षाएं, कोविड नियमों का पालन जरूरी
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बुधवार से कक्षा छह से आठवीं तक की कक्षाएं शुरू करने के लिए विद्यालयों ने तैयारी पूरी कर ली है। मंगलवार को विद्यालयों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया। कक्षों की सफाई और सिटिंग प्लान तैयार किया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर