फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं दुनिया के 5 सबसे खतरनाक आइलैंड, खूबसूरत दिखने के बावजूद भी हैं जानलेवा

Tue, 09 Feb 2021 09:22 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 09 Feb 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
5 most dangerous islands in the world
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अगर प्रकृति के अद्भुत नजारे को काफी करीब से देखने का मन है, तो आइलैंड यानी द्वीप से बेहद खूबसूरत जगह कुछ और नहीं हो सकती है। क्योंकि आइलैंड की खूबसूरती ऐसी होती है कि वो किसी भी इंसान का मन मोह लेती है। लेकिन आज हम आपको इस लेख के माध्यम से दुनिया के कुछ खतरनाक द्वीपों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां न जाएं तो ही बेहतर है। क्योंकि ये द्वीप हैं तो बेहद ही खूबसूरत, लेकिन इसके साथ-साथ ये जानलेवा भी हैं।



5 most dangerous islands in the world
मगरमच्छों का आइलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

म्यांमार का राम्री द्वीप
ये है म्यांमार का राम्री द्वीप, जिसे 'मगरमच्छों का आइलैंड' भी कहते हैं। यहां खारे पानी की कई झीलें हैं, जो खतरनाक मगरमच्छों से भरी पड़ी हैं। इस आइलैंड का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है, क्योंकि इस द्वीप पर रहने वाले खतरनाक मगरमच्छों ने सबसे ज्यादा लोगों को नुकसान पहुंचाया है। द्वितीय विश्व युद्ध के समय 1000 के करीब जापानी सैनिक इस आइलैंड से होकर गुजर रहे थे, लेकिन यहां के खतरनाक मगरमच्छों ने उनपर हमला बोल दिया और उन्हें जिंदा ही चबा गए। सिर्फ 20 सैनिक ही बचकर जिंदा वापस जा पाए थे, बाकी के 980 सैनिकों को मगरमच्छों ने अपना निवाला बना लिया था। हालांकि कुछ वैज्ञानिक और इतिहासकार इस घटना को सच नहीं मानते हैं।

5 most dangerous islands in the world

सेबल आइलैंड
अटलांटिक महासागर में स्थित इस द्वीप को 'सेबल आइलैंड' के नाम से जाना जाता है। 42 किलोमीटर लंबे और 1.5 किलोमीटर चौड़े इस आइलैंड को 'रेत का आइलैंड' और 'दरिया का कब्रिस्तान' भी कहा जाता है। यहां 300 से भी अधिक जहाज दुर्घटनाग्रस्त होकर डूब चुके हैं। इसके पीछे वजह ये है कि दूर से यह आइलैंड समुद्र के पानी की तरह ही दिखता है, इससे अधिकतर जहाज धोखा खा जाते हैं और रफ्तार अधिक होने के कारण यहां आकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 most dangerous islands in the world
साबा आइलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

सबा आइलैंड
नीदरलैंड में स्थित सबा आइलैंड महज 13 वर्ग किलोमीटर में फैला है। यह द्वीप बहुत ही सुंदर है, लेकिन उतना ही ये खतरनाक भी है। क्योंकि यहां दुनिया में सबसे ज्यादा समुद्री तूफान आता है। इस तूफान की वजह से आइलैंड के आसपास कई जहाज टूट कर डूब गए हैं। फिलहाल इस आइलैंड पर 2000 के करीब लोग रहते हैं।

विज्ञापन
5 most dangerous islands in the world
लुजोन द्वीप, फिलीपींस - फोटो : सोशल मीडिया

लुजोन द्वीप
यह फिलीपींस का लुजोन द्वीप है, जिसे 'वॉल्कैनो आइलैंड' भी कहते हैं। यहां 'ताल वॉल्कैनो' नाम का एक खतरनाक और सक्रिय ज्वालामुखी है। इसके क्रेटर में एक ज्वालामुखीय झील है जो ताल झील कहलाती है। इसे देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। हालांकि, यहां जाना खतरे से खाली नहीं है। क्योंकि कब ज्वालामुखी विस्फोट हो जाए, कोई नहीं जानता। हाल ही में ऐसा हुआ भी था, जिसके बाद आसपास के इलाकों को आनन-फानन में खाली करा लिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed