फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीत के बाद जो रूट का खुलासा, बोले- इस वजह से नहीं की थी पारी घोषित

Tue, 09 Feb 2021 09:10 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 09 Feb 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
joe root says after victory, We have set a benchmark now, and why not declaring   second innings 
जो रूट - फोटो : ट्विटर

भारत को पहले टेस्ट में 227 रनों से हराने वाले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जो रूट जीत से गदगद हैं। जीत के बाद रूट मीडिया से मुखातिब हुए और इस दौरान उन्होंने दूसरी पारी घोषित नहीं करने के फैसले को लेकर अपनी बात रखी। 





 

joe root says after victory, We have set a benchmark now, and why not declaring   second innings 
जो रूट - फोटो : social media

दूसरे दिन पारी घोषित नहीं करने के उनके फैसले की आलोचना को लेकर रूट ने कहा, 'वह भारत को जीत का कोई मौका नहीं देना चाहते थे।' उन्होंने कहा कि मैं सुनिश्चित करना चाहता था कि मैच के दो ही संभावित नतीजे हो। अगर हम यह मैच हार जाते तो खराब शुरूआत होती।' बता दें कि दूसरी पारी में इंग्लैंड  ने पारी को घोषित ना करते हुए टीम के ऑलआउट होने तक का इंतजार किया, जिसको लेकर काफी आलोचना हुई।

joe root says after victory, We have set a benchmark now, and why not declaring   second innings 
जो रूट - फोटो : twitter@ICC

रूट ने कहा, 'मुझे अपनी टीम के प्रदर्शन पर गर्व है। हमने नए मानदंड कायम किए हैं। हमें अभी भी कुछ पहलुओं में सुधार करना होगा। हम इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।' इस दौरान रूट ने भारतीय टीम की भी तारीफ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
joe root says after victory, We have set a benchmark now, and why not declaring   second innings 
जो रूट - फोटो : social media

उन्होंने कहा, 'हमें पता है कि भारतीय टीम बहुत अच्छी है, खासकर इन हालात में। उन्हें अपने क्रिकेट पर गर्व है। उनके पास शानदार खिलाड़ी भी हैं।' इस दौरान इंग्लिश कप्तान ने यह भी स्वीकार किया कि श्रीलंका में स्पिनरों की मददगार विकेट पर खेलकर आने से उन्हें तैयारी में मदद मिली।

विज्ञापन
joe root says after victory, We have set a benchmark now, and why not declaring   second innings 
बेन स्टोक्स और जो रूट - फोटो : ट्विटर

रूट ने आगे कहा कि अब इस प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती सामने होगी। उन्होंने कहा, 'क्या हम इसे दोहरा सकते हैं या इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं क्या हम टीम के रूप में और बेहतर कर सकते हैं, ये सब चुनौतियां होंगी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed