फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषभ पंत को इस दिग्गज ने बताया प्रतिभा का खजाना, तारीफ में पढ़े कसीदे

Tue, 09 Feb 2021 08:00 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 09 Feb 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
Syed Kirmani says Rishabh Pant has lot to learn both as wicket-keeper and batsman
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर @BCCI

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम को श्रृंखला जिताने में नायक रहे पंत की बल्लेबाजी की अकसर तारीफ होती है जबकि विकेट के पीछे के उनके प्रदर्शन की आलोचना होती है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर सैयद किरमानी ने ऋषभ पंत की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। किरमानी ने पंत को बल्लेबाज के रूप में प्रतिभा का खजाना बताया है। 



 

Syed Kirmani says Rishabh Pant has lot to learn both as wicket-keeper and batsman
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

71 वर्षीय किरमानी ने पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'ऋषभ पंत प्रतिभा का एक खजाना है, वह नैसर्गिक तौर पर शॉट खेलने वाला बल्लेबाज है, लेकिन विकेटकीपर के तौर पर उसे बहुत कुछ सीखना है। उसे यह भी सीखना होगा कि कब बड़ा शॉट लगाना है, जैसा कि उसने ऑस्ट्रेलिया में किया था।'

Syed Kirmani says Rishabh Pant has lot to learn both as wicket-keeper and batsman
ऋषभ पंत - फोटो : social media

इस पूर्व विकेटकीपर ने पंत की बल्लेबाजी की तो खूब तारीफ की लेकिन विकेटकीपिंग में उनकी (पंत) खामियां भी बताई। किरमानी ने कहा, 'पंत को विकेटकीपिंग में बुनियादी सही तकनीक की जरूरत है, जो उनके पास नहीं है। एक कीपर की क्षमता का अंदाजा तभी लगाया जाता है, जब वह स्टंप्स के निकट खड़ा होता है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Syed Kirmani says Rishabh Pant has lot to learn both as wicket-keeper and batsman
ऋषभ पंत - फोटो : social media

उन्होंने कहा, 'वह दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों के खिलाफ अच्छा विकेटकीपिंग कर सकता है क्योंकि आपके पास पर्याप्त समय है जहां आप स्विंग और गेंद का उछाल देखकर उस मुताबिक अनुमान लगा सकते है।' वहीं, बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए उन्होंने पंत की ऑस्ट्रेलिया में खेली गई पारी को याद किया। 

विज्ञापन
Syed Kirmani says Rishabh Pant has lot to learn both as wicket-keeper and batsman
ऋषभ पंत - फोटो : twitter@ICC

किरमानी ने कहा, 'मुझे ऑस्ट्रेलिया में उसका खेल पसंद आया, वह संतुलित था। जहां रक्षात्मक खेल की जरूरत थी वहां उसने रक्षात्मक खेला और जहां आक्रामक खेल की जरूरत थी वहां वह खुल कर खेला। उसे हर पारी को ऐसे ही खेलना होगा, जो अनुभव के साथ आयेगा। वह सीख रहा है और अभी युवा है।' बता दें कि किरमानी भारत के लिए 1976 से 1986 के बीच 88 टेस्ट और 49 वन-डे मैच खेले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed