फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत से रवाना हुई कोविशील्ड वैक्सीन, बांग्लादेश को 20 लाख तो नेपाल को 10 लाख खुराक की सप्लाई

Thu, 21 Jan 2021 01:27 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 21 Jan 2021 01:27 PM IST
विज्ञापन
India supplied covishield and covaxin to neighbor country Nepal and Bangladesh today
वैक्सीन की एक खेप नेपाल के लिए रवाना - फोटो : Amar ujala digital bureau

भारत ने सहायता अनुदान एवं पड़ोस प्रथम नीति के तहत गुरुवार को कोविड-19 के टीके की खेप बांग्लादेश और नेपाल भेजी। इससे एक दिन पहले भूटान और मालदीव को कोविड-19 टीके की खेप भेजी गई थी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने टीके की खेप पहुंचने की तस्वीर को ट्विटर पर साझा किया था।

India supplied covishield and covaxin to neighbor country Nepal and Bangladesh today
नेपाल और बांग्लादेश को भेजी गई वैक्सीन की पहली खेप - फोटो : Amar ujala digital bureau

जयशंकर ने ट्वीट किया कि टीका मैत्री बांग्लादेश के साथ भारत के संबंधों की उच्च प्राथमिकता की पुष्टि करते हैं। कोविशिल्ड टीके की 20 लाख खुराक बांग्लादेश और 10 लाख खुराक नेपाल को भेजी जा रही हैं। इससे पहले बुधवार को भारत ने सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया द्वारा उत्पादित कोविशील्ड टीके की 1,50,000 खुराक भूटान को जबकि एक लाख खुराक मालदीव को भेजी थी।

India supplied covishield and covaxin to neighbor country Nepal and Bangladesh today
नेपाल और बांग्लादेश को भेजी गई वैक्सीन की पहली खेप - फोटो : Amar ujala digital bureau

जयशंकर ने ट्वीट कर कहा था कि टीका मैत्री प्रारंभ। भूटान पहुंची इसकी खेप। पड़ोस प्रथम नीति का एक और उदाहरण। भूटान के विदेश मंत्री तांडी दोरजी ने इस उदार तोहफे के लिए भारत के प्रति आभार जताया था। गौरतलब है कि भारतीय वायु सेना के एएन32 विमान से भूटान को टीके की खेप भेजी गई। एक ट्वीट में मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने टीके के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
India supplied covishield and covaxin to neighbor country Nepal and Bangladesh today
नेपाल और बांग्लादेश को भेजी गई वैक्सीन की पहली खेप - फोटो : Amar ujala digital bureau

इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने ट्वीट किया कि अगला गंतव्य बांग्लादेश। भारत निर्मित कोविड टीका बांग्लादेश के लिए रवाना। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि मेड इन इंडिया कोविड टीके की खेप नेपाल के लिए रवाना। गौरतलब है कि मंगलवार को विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत सहायता अनुदान के तहत भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमा, सेशेल्स को कोविड-19 के टीके की आपूर्ति करेगा।

विज्ञापन
India supplied covishield and covaxin to neighbor country Nepal and Bangladesh today
नेपाल और बांग्लादेश को भेजी गई वैक्सीन की पहली खेप - फोटो : Amar ujala digital bureau

बता दें कि भारत की ओर से भेजी गई वैक्सीन बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंच चुकी है। भारत दुनिया के बड़े टीका निर्माताओं में से एक है और कोरोना वायरस का टीका खरीदने के लिये काफी देशों ने सम्पर्क किया है। ऐसा बताया जाता है कि पाकिस्तान को इसका फायदा नहीं मिलेगा क्योंकि अभी तक इस पड़ोसी देश ने भारत से संपर्क नहीं किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed