{"_id":"60092a828ebc3e2e5b65ecda","slug":"pakistans-mohammad-hafeez-reveals-why-indian-cricket-team-win-against-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानियों ने भी माना भारत का लोहा, हफीज ने बताया क्यों जीती टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तानियों ने भी माना भारत का लोहा, हफीज ने बताया क्यों जीती टीम इंडिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 21 Jan 2021 12:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : twitter@BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत ने एडिलेड में पहला टेस्ट मैच गंवाने के बाद शानदार वापसी की और ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर लगातार दूसरी बार श्रृंखला में 2-1 से हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखी। भारत ने 2018-19 में विराट कोहली के नेतृत्व में सीरीज जीती थी। भारत ने यह जीत तब दर्ज की जबकि उसके कई शीर्ष खिलाड़ी चोटिल होने या अन्य कारणों से टीम में नहीं थे।
2 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : twitter@BCCI
भारत के सामने 328 रन का लक्ष्य था और उसने सात विकेट पर 329 रन बनाकर गाबा में अपनी पहली जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने तीन विकेट की जीत के साथ गाबा में ऑस्ट्रेलिया की 32 वर्षों की बादशाहत खत्म कर ही दी। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो सीरीज जीतने वाली ओवरऑल चौथी और एशिया की पहली टीम बन गई। पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया में लगातार 9 टेस्ट सीरीज हार चुका है। वहीं, श्रीलंका लगातार 7 टेस्ट सीरीज हारा है।
3 of 6
मोहम्मद हाफिज
- फोटो : Social media
भारत के इस कारनामे से दुनियाभर में उसका डंका बज रहा है। पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटरों वसीम अकरम, शोएब अख्तर, वकार यूनुस, इंजमाम उल हक, राशिद लतीफ और मोइन खान ने भी भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत की सराहना की थी। अब इसमें मोहम्मद हफीज का भी नाम जुड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : twitter
पाकिस्तान के सीनियर क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने जीत की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभा को निखारने की उचित व्यवस्था के कारण ही यह संभव हो पाया। हफीज ने कहा कि वर्तमान समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बने रहने के लिये प्रतिभा ही पर्याप्त नहीं है तथा युवाओं के कौशल को उचित तरीके से निखारना अधिक महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
5 of 6
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : twitter@cricketcomau
हफीज की माने तो पाकिस्तान में प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को निखारने की अच्छी व्यवस्था नहीं है। 'मैंने इस श्रृंखला का पूरा आनंद लिया। भारतीय टीम का मनोबल गिरा हुआ था, लेकिन उसने श्रृंखला में जिस तरह से शानदार वापसी की वह लाजवाब थी। भारत 36 रन पर आउट होने और अपने कप्तान की अनुपस्थिति के बावजूद भी इसलिए वापसी कर पाया क्योंकि उसके नए और युवा खिलाड़ियों को अच्छी तरह से तैयार किया गया है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।