फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी से होती है तुलना, लेकिन खुद की पहचान बनाना चाहते हैं ऋषभ पंत

Thu, 21 Jan 2021 12:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 21 Jan 2021 12:05 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Pant happy by comparison to dhoni but want to make his own identity
ऋषभ पंत और धोनी - फोटो : Social media

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन टेस्ट में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत गुरुवार को स्वदेश लौट आए। टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारत लौटे पंत बेहद खुश नजर आए। यहां पहुंचकर उन्होंने अपना अनुभव और दिल की बात साझा की। इस दौरान धोनी से तुलना पर भी उन्होंने पहली बार खुलकर बोला।

Rishabh Pant happy by comparison to dhoni but want to make his own identity
अर्धशतक के बाद ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर @BCCI

ऋषभ पंत दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपनी तुलना से खुश हैं लेकिन उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला में अहम भूमिका निभाने के बाद वह खेल में अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं।  ब्रिसबेन में चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में नाबाद 89 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने वाले पंत ने ऑस्ट्रेलिया से भारत लौटने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘जब आपकी तुलना धोनी जैसे खिलाड़ी से की जाती है तो बहुत अच्छा लगता है।’ 

Rishabh Pant happy by comparison to dhoni but want to make his own identity
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर @BCCI

उन्होंने कहा, ‘यह शानदार है लेकिन मैं नहीं चाहता कि मेरी किसी से तुलना की जाए। मैं भारतीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाना चाहता हूं क्योंकि किसी युवा खिलाड़ी की किसी दिग्गज से तुलना करना सही नहीं है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishabh Pant happy by comparison to dhoni but want to make his own identity
टीम इंडिया - फोटो : twitter@ICC

सिडनी में ड्रॉ टेस्ट मैच में 97 रन बनाने वाले पंत अभी इस जीत का आनंद लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘हमने ऑस्ट्रेलिया में श्रृंखला में जिस तरह से खेल दिखाया उससे पूरी टीम बहुत खुश है।’ 

विज्ञापन
Rishabh Pant happy by comparison to dhoni but want to make his own identity
भारतीय टीम - फोटो : social media

उल्लेखनीय है कि भारत ने एडीलेड में पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अपने न्यूनतम स्कोर 36 रन पर आउट होने के बाद शानदार वापसी की और चार मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीतकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed