फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया को पिज्जा की रेसिपी सिखाने वाला देश है भारतीय कॉफी का दीवाना

Wed, 18 Apr 2018 04:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Apr 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
Indian coffee highly exports to Italy, a report says

एक रिपोर्ट से पता चलता है कि भारतीय कॉफी सबसे ज्यादा इटली को पसंद आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इटली, जर्मनी, रूस, बेल्जियम वो देश हैं जिन्हें भारत से अपनी कॉफी सबसे ज्यादा निर्यात की है। रिपोर्ट के मुताबिक 1,28,362 टन कुल कॉफी निर्यात में भारत ने इटली को सबसे ज्यादा 31,834 टन कॉफी निर्यात की है। 

Indian coffee highly exports to Italy, a report says

बता दें कि भारत में कॉफी का उत्पादन मुख्य रूप से दक्षिण भारतीय राज्यों के पहाड़ी क्षेत्रों में होता है। यहां कुल 8200 टन कॉफी का उत्पादन होता है जिसमें से कर्नाटक राज्य में अधिकतम 53 प्रतिशत, केरल में 28 प्रतिशत और तमिलनाडु में 11 प्रतिशत उत्पादन होता है। 

Indian coffee highly exports to Italy, a report says

भारतीय कॉफी दुनिया भर की सबसे अच्छी गुणवत्ता की कॉफी मानी जाती है, क्योंकि इसे छाया में उगाया जाता है, इसके बजाय दुनिया भर के अन्य स्थानों में कॉफी को सीधे सूर्य के प्रकाश में उगाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian coffee highly exports to Italy, a report says

भारत में लगभग 2,50,000 लोग कॉफी उगाते हैं। इनमें से 98 प्रतिशत छोटे उत्पादक हैं। 2009 में, भारत का कॉफी उत्पादन दुनिया के कुल उत्पादन का केवल 4.5% था। भारत में उत्पादन की जाने वाली कॉफी का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा निर्यात कर दिया जाता है। 

विज्ञापन
Indian coffee highly exports to Italy, a report says

निर्यात किये जाने वाले हिस्से का 70 प्रतिशत हिस्सा जर्मनी, रूस संघ, स्पेन, बेल्जियम, स्लोवेनिया, संयुक्त राज्य, जापान, ग्रीस, नीदरलैंड्स और फ्रांस को भेजा जाता है। इटली को कुल निर्यात का 29 प्रतिशत हिस्सा भेजा जाता है। अधिकांश निर्यात स्वेज नहर के माध्यम से किया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed