फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Point Nemo: धरती के आखिरी छोर पर भी तिरंगा... भारतीय नौसेना की दो वीरांगनाओं की उपलब्धि बेमिसाल; जानिए सबकुछ

Sun, 01 Jun 2025 04:30 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवा Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 01 Jun 2025 04:30 AM IST
सार

भारत की बेटियां अपनी क्षमता से देश को अक्सर गौरवान्वित करती हैं। यह कहानी दो ऐसी वीरांगनाओं की है, जिन्होंने लगभग पूरी दुनिया का चक्कर लगाया। नौसेना की लेफ्टिनेंट दिलना के और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ने भारतीय नौसेना के पोत- INSV तारिणी पर सवार होकर जलयात्रा को सफल बनाया। खास बात ये कि इस अभियान के दौरान उन्होंने दुनिया के आखिरी छोर तक देश का तिरंगा फहराने में सफलता पाई। दोनों ने भारत लौटने के बाद खुद इस रोमांचक अनुभव साझा किया है। जानिए इस यात्रा के बारे में...

विज्ञापन
Indian Navy INSV Tarini Point Nemo Indian flag and Indian Navy voyage Lt Cdr Dilna K and Lt Cdr Roopa story
नाविक सागर परिक्रमा पर निकलीं भारतीय नौसेना की अफसर (फाइल) - फोटो : एएनआई

भारतीय नौसेना के पोत- INSV तारिणी पर सवार होकर लेफ्टिनेंट दिलना के और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा 30 मई को गोवा पहुंचीं। इस दौरान दोनों ने अपने सफल जलयात्रा अभियान 'नाविका सागर परिक्रमा II' के रोमांचक अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान हमें रास्ते में आए तूफान के चलते मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद भी हमने प्वाइंट निमो पर जाकर तिरंगा फहराने का फैसला किया और हम अपने इस दृढ़ संकल्प को पूरा करने में सफल भी हुए। 



लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के ने बताया कि यह हमारे लिए बहुत ही गर्व और खुशी का पल था जब हम प्वाइंट निमो पर भारतीय तिरंगा और नौसेना का झंडा फहरा सके। वहां पहुंचने के लिए हमें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा, क्योंकि उसी रास्ते में एक तूफान आ रहा था। हमें फैसला करना था कि हम रिकॉर्ड बनाने के लिए प्वाइंट निमो जाएं या तूफान से बचने के लिए रास्ता बदल लें, लेकिन हमने तय किया कि हम प्वाइंट निमो जाएंगे और वहां तिरंगा फहराएंगे।

Indian Navy INSV Tarini Point Nemo Indian flag and Indian Navy voyage Lt Cdr Dilna K and Lt Cdr Roopa story
आईएनएसवी तारिणी - फोटो : एक्स/भारतीय नौसेना

भारत नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए ज्यादा मौके दे रहा
लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के ने आगे कहा कि हम बहुत खुश हैं कि भारत नारी शक्ति को बढ़ावा देने और महिलाओं को हर चुनौती का सामना करने के लिए ज्यादा मौके दे रहा है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 7 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से एक दिन पहले वीडियो कॉल पर हमसे वादा किया था। उन्होंने कहा था कि वह हमारी वापसी पर झंडा फहराने आएंगे। कल उन्होंने हमें बताया कि मैंने अपना वादा पूरा किया है। मैं बहुत खुश हूं और गर्व महसूस कर रही हूं कि रक्षा मंत्री खुद आए तारिणी पर झंडा फहराया। यह हमारे लिए बहुत ही सम्मान की बात थी।




ये भी पढ़ें: BJP: गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बंगाल दौरे पर, स्थानीय नेता उत्साहित; कहा- अगले साल यहां भाजपा सरकार बनेगी

Indian Navy INSV Tarini Point Nemo Indian flag and Indian Navy voyage Lt Cdr Dilna K and Lt Cdr Roopa story
insv tarini - फोटो : एक्स/भारतीय नौसेना

धरती के सबसे दूरस्थ स्थान प्वाइंट निमो पर पहुंचे: रूपा
लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ने भी जलयात्रा के रोमांच को साझा किया। उन्होंने बताया कि हम प्वाइंट निमो के सटीक निर्देशांक पर गए थे। यह धरती पर सबसे दूरस्थ स्थान है, जिसे समुद्र का सबसे एकांत कोना कहा जाता है। उस विशेष बिंदु से सबसे नजदीकी इंसान अंतरिक्ष स्टेशन में होते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Navy INSV Tarini Point Nemo Indian flag and Indian Navy voyage Lt Cdr Dilna K and Lt Cdr Roopa story
आईएनएसवी तारिणी - फोटो : एक्स/भारतीय नौसेना

खट्टे-मीठे अनुभवों के साथ आठ महीने में पूरी की यात्रा
लेफ्टिनेंट रूपा आगे बताती हैं कि हमें इस यात्रा को पूरा करने में 8 महीने लगे। इन 8 महीनों में हमने बहुत कुछ सीखने और जीवन बदलने वाला अनुभव लिया। यह एक ऐसी यात्रा थी जो हमेशा याद रहेगी। हमने कई मुश्किलों का सामना किया, लेकिन बहुत अच्छे पल भी बिताए। हमारे पास जहाज पर फ्रिज नहीं था, इसलिए हम लंबे समय तक ताजा फल और सब्जियां स्टोर नहीं कर सकते थे। हम ज्यादातर चावल और दाल जैसे भारतीय खाद्य पदार्थ खाते थे, क्योंकि स्टोर करना आसान था। 



ये भी पढ़ें: Karnataka: कर्नाटक में प्री-मानसून बारिश ने तोड़ा 125 साल का रिकॉर्ड, 60 दिनों में 71 लोगों की मौत

विज्ञापन
Indian Navy INSV Tarini Point Nemo Indian flag and Indian Navy voyage Lt Cdr Dilna K and Lt Cdr Roopa story
लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा। - फोटो : ANI

महिलाओं को मौकों के लिए तैयार रहने की जरूरत
रूपा ने आगे कहा कि हम बहुत खुश हैं कि हम इस तरह के मिशन को पूरा कर पाए। वापस आने पर रक्षा मंत्री द्वारा स्वागत किए जाने से हम खुद पर गर्व और सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने हमें समुद्र के बीच रहते हुए फोन किया था और कहा था कि वापस आने पर वह हमारा गोवा में स्वागत करेंगे। उन्होंने अपना वादा निभाया, और हम उनसे मिलने के लिए बहुत उत्साहित थे। लेफ्टिनेंट रूपा ने कहा कि मैं भारतीय होने पर गर्व महसूस करती हूं, क्योंकि हम एक-दूसरे का उत्थान और समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं को अधिक मौके मिल रहे हैं, उन्हें इन मौकों के लिए तैयार रहने की जरूरत है।

संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed