{"_id":"5a2bb4e34f1c1b59678c10f6","slug":"indian-railway-completed-mountain-bridge-work-only-58-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेलवे का कारनामा, मात्र 58 दिन में पहाड़ पर बनाया टूटा पुल, तस्वीरें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रेलवे का कारनामा, मात्र 58 दिन में पहाड़ पर बनाया टूटा पुल, तस्वीरें
Sat, 09 Dec 2017 04:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 09 Dec 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : indian express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रेलवे ने एक बड़े चैलेंज को अंजाम देते हुए ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसको देखकर हर कोई अचंभे में है। ये कारनामा है एक पहाड़ पर टूट चुके बड़े पुल को मात्र 58 दिनों में ठीक कर दोबारा चालू करना। ये कारनामा इसलिए भी खास है कि इसे मात्र 58 दिनों में पूरा कर लिया गया जबकि डेडलाइन 60 दिनों की थी।
2 of 5
- फोटो : indian express
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार 6-7 अक्टूबर को 700 टन की एक बड़ी चट्टान आंध्र प्रदेश की अराकू वैली में स्थित रेलवे के ब्रिज नंबर 249 पर जा गिरी। जिसके चलते दशकों पुराना यह पुल कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस चट्टान के चलते देश की सबसे पुरानी ब्रॉड गेज फ्रेट लाइन पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया।
3 of 5
- फोटो : indian express
लेकिन रेलवे ने जल्द ही इस पुल की मरम्मत का जिम्मा उठाया और पांच दिन के अंदर इस पर युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया गया। शुरूआत में इसे पूरा करने के लिए 60 दिनों की डेडलाइन तय की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
indian railway
- फोटो : indian express
संयोग से इसी दौरान मुंबई में बनने वाले तीन फुटओवर ब्रिज को पूरा करने के लिए सेना को जिम्मा सौंपा गया था, जबकि इधर इस काम को पूरा करने की जिम्मेदारी रेलवे ने संभाली।
विज्ञापन
5 of 5
indian railway
- फोटो : indian express
इस काम के लिए 400 से ज्यादा मजदूरों ने रातदिन यहां काम किया, अधिकारियों और मजदूरों की मेहनत रंग लाई और डेडलाइन से दो दिन पहले ही यह काम पूरा कर लिया गया। खास बात ये है कि इतने बड़े प्रोजेक्ट में मात्र 7 करोड़ का खर्च आया, जो अपने आप में एक रिकार्ड है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।