फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जावेद अख्तर: 'मंत्री जी, आपका दिमाग किसने गंदा किया, पता है'

Tue, 28 Feb 2017 04:14 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Tue, 28 Feb 2017 04:14 PM IST
विज्ञापन
Javed Akhtar : 'Minister' do u know who pollute your mind

रामजस कॉलेज विवाद में करगिल युद्ध में मारे गए सैनिक की बेटी गुरमेहर कौर एबीवीपी का विरोध कर निशाने पर आ गई थीं। इस मामले में गुरमेहर कौर को ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। यहां तक कि देश के गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने गुरमेहर को निशाने पर लेते हुए पूछा कि उस लड़की का दिमाग कौन गंदा कर रहा है? अब इस मामले में देश के जाने-माने फिल्मकार जावेद अख्तर ने ट्वीट कर कहा है, ''मुझे उस लड़की के बारे में नहीं पता लेकिन मंत्री का दिमाग कौन गंदा कर रहा है यह मुझे पता है।''



कर्नाटक से बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा ने तो गुरमेहर को लेकर कहा कि दाउद इब्राहिम ने भी अपने राष्ट्रविरोधी कदम के लिए पिता का सहारा नहीं लिया था।

Javed Akhtar : 'Minister' do u know who pollute your mind

जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर गुफरान शेख नाम के एक ट्विटर यूजर ने कहा, ''सर ने आज पलटी मारी है, लेकिन अच्छा लगा आपके अंदर के जावेद साहेब तो जागे।''

इसके जवाब में जावेद अख्तर ने कहा, ''आज मैं आपको अच्छा लग रहा हूं और जब आपके मुल्लाओं की बात करता हूं तो बुरा हो जाता हूं।''

इससे पहले गुरमेहर पर रिजिजू की टिप्पणी की कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने भी तीखी आलोचना की थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''इस भद्र पुरुष को संसद में नहीं होना चाहिए। यह दुर्भाग्य है कि ऐसा सरकार की तरफ से हो रहा है। शहीद का परिवार अपमानित महूसस कर रहा है। ऐसा शख्स मोदी कैबिनेट में है।''

Javed Akhtar : 'Minister' do u know who pollute your mind
gurmehar kaur - फोटो : बीबीसी

गुरमेहर 20 साल की छात्रा हैं। इन्होंने फेसबुक पर एक प्रोफाइल तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर पर लिखा था, ''मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट हूं और मैं एबीवीपी से नहीं डरती हूं। मैं अकेले नहीं हूं। देश का हर स्टूडेंट मेरे साथ है।''गुरमेहर की यह पोस्ट पिछले हफ़्ते रामजस कॉलेज में जेएनयू छात्र उमर खालिद को बुलाने को लेकर हिंसक झड़प पर थी। उमर खालिद पर पिछले साल राजद्रोह का आरोप लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Javed Akhtar : 'Minister' do u know who pollute your mind

गुरमेहर कौर ने अपने एक पुराने वीडियो में 36 पोस्टर दिखाकर अपनी बात कही थी। इसमें एक कार्ड पर लिखा हुआ था, ''पाकिस्तान ने मेरे पिता को नहीं मारा। मेरे पिता को युद्ध ने मारा।' गुरमेहर के इस प्लेकार्ड को ऑनलाइन पोस्ट किया गया और लोगों ने इसी तर्ज पर खूब खिल्ली उड़ाई।

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी ट्विटर पर अपनी तस्वीर के साथ एक प्लेकार्ड पोस्ट किया। इस पर लिखा हुआ था, ''तिहरा शतक मैंने नहीं मारा बल्कि मेरे बैट ने मारा।'' सहवाग के इस ट्वीट पर बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने स्माइली दी थी। इसके लिए दोनों की खूब आलोचना हुई कि उन्होंने 20 साल की एक लड़की का मजाक बनाने में मदद की।

विज्ञापन
Javed Akhtar : 'Minister' do u know who pollute your mind

गुरमेहर के पिता कैप्टन मनदीप सिंह थे। वह 1999 में करगिल युद्ध में मारे गए थे। गुरमेहर ने कहा कि उनकी फेसबुक पोस्ट के कारण लोग उन्हें देशद्रोही कह रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें रेप की धमकी मिल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed