फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KIIT Row: नेपाली छात्रा की आत्महत्या मामले में कार्रवाई, उच्च स्तरीय समिति ने केआईआईटी संस्थापक को किया तलब

Fri, 21 Feb 2025 07:58 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 21 Feb 2025 07:58 AM IST
सार

उच्च शिक्षा विभाग ने सामंत को लिखे पत्र में कहा, 'आपसे अनुरोध है कि आप 21 फरवरी को शाम साढ़े छह बजे राज्य अतिथि गृह में उच्च स्तरीय समिति के समक्ष उपस्थित हों और सबूत के तौर पर पर्याप्त दस्तावेज प्रस्तुत करें।'

विज्ञापन
KIIT Nepali Student Suicide case High-Level Committee Summons KIIT Founder for further investigation
KIIT - फोटो : PTI

छात्रावास में छात्रा की कथित आत्महत्या और उसके बाद अन्य नेपाली छात्रों को बाहर निकालने की कार्रवाई को लेकर जांच में तेज कर दी गई है। अब ओडिशा सरकार की उच्चस्तरीय समिति ने कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी) के संस्थापक अच्युत सामंत को शुक्रवार को उसके समक्ष पेश होने को कहा है।



उच्च शिक्षा विभाग ने सामंत को लिखे पत्र में कहा, 'आपसे अनुरोध है कि आप 21 फरवरी को शाम साढ़े छह बजे राज्य अतिथि गृह में उच्च स्तरीय समिति के समक्ष उपस्थित हों। कार्यालयी आदेश में शर्तों के अनुसार समिति के समक्ष सबूत के तौर पर पर्याप्त दस्तावेज प्रस्तुत करें।'

दरअसल, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सत्यब्रत साहू की अगुवाई में तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है। उसे आत्महत्या की परिस्थितियों, संस्थान के प्राधिकारियों की मनमानी कार्रवाई, विद्यार्थियों के एक खास समूह को ही नोटिस जारी करने, उनके लिए अनिश्चितकाल के लिए संस्थान बंद करने और अन्य संबंधित मामलों की जांच का जिम्मा दिया गया है।

KIIT Nepali Student Suicide case High-Level Committee Summons KIIT Founder for further investigation
KIIT - फोटो : PTI

इससे पहले समिति बुधवार को केआईआईटी गई थी। इस दौरान उसने कुछ नेपाली छात्रों से बातचीत की। ये ऐसे छात्र थे, जिनके साथ संस्थान के कर्मियों ने परिसर में प्रदर्शन करने पर कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था। उच्च शिक्षा मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने कहा, 'उच्च स्तरीय समिति को मामले की जांच के लिए किसी को भी बुलाने का अधिकार है। समिति कानून के आधार पर काम कर रही है।'

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, 'राज्य सरकार ने नेपाल दूतावास के अधिकारियों से भी चर्चा की है और संबंधित विद्यार्थियों को घटनाक्रम से अवगत कराया है।'

KIIT Nepali Student Suicide case High-Level Committee Summons KIIT Founder for further investigation
KIIT - फोटो : PTI

क्या है मामला?
केआईआईटी में अशांति रविवार दोपहर को नेपाल की 20 वर्षीय छात्रा प्रकृति लामसाल की कथित आत्महत्या के बाद शुरू हुई थी। इसके बाद नेपाली छात्रों ने घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की। प्रदर्शन से कथित तौर पर नाराज केआईआईटी प्रबंधन ने करीब 1,000 नेपाली छात्रों को निलंबन नोटिस जारी कर सोमवार को परिसर छोड़ने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
KIIT Nepali Student Suicide case High-Level Committee Summons KIIT Founder for further investigation
KIIT - फोटो : PTI

आरोपी हिरासत में, छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
इस बीच पुलिस आयुक्त एस देव दत्ता सिंह ने कहा कि पुलिस ने 21 वर्षीय एक इंजीनियरिंग छात्र की तीन दिन की हिरासत हासिल कर ली है, जिसे महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस छात्र को नेपाली छात्रा की मौत के कुछ घंटों बाद रविवार शाम को शहर से भागने की कोशिश करते हुए यहां बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड़ा गया था। उस पर छात्रा को ब्लैकमेल करने और गाली-गलौज करने का आरोप है।

विज्ञापन
KIIT Nepali Student Suicide case High-Level Committee Summons KIIT Founder for further investigation
KIIT - फोटो : PTI

पांच और कर्मचारी गिरफ्तार
वहीं, ओडिशा पुलिस ने गुरुवार को केआईआईटी के पांच और कर्मचारियों को नेपाल के छात्रों पर हमले के आरोप में गिरफ्तार किया था। यह हमला तब हुआ, जब वे संस्थान के निर्देशों के बाद हॉस्टल खाली कर रहे थे। इसके साथ ही केआईआईटी विवाद में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या 11 हो गई है, जिसमें एक इंजीनियरिंग छात्र भी शामिल है। 

संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed