फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिल्क की चमक,मैसूर पाक और चंदन की खुशबू की वजह से दुनिया में चमकता है कर्नाटक

Tue, 15 May 2018 06:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Tue, 15 May 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
 know about the famous products of karnataka 

भारत के दक्षिण में स्थित राज्य कर्नाटक पर्यटन की दृष्टि से दुनिया का पांचवां सबसे लोकप्रिय राज्य तो है ही साथ ही यह प्राकृतिक सुंदरता और विरासत का एक सटीक मिश्रण भी है। इस राज्य का दूसरे प्रदेशों में रहने वाले लोगों के जीवन पर भी खूब प्रभाव पड़ता है। फिर चाहे खुशबुदार साबुन की बात करें, भोजन की बात करें या फिर सुगंधित चंदन की लकड़ी की। चलिए आपको बताते हैं उन उत्पादों के बारे में जो कर्नाटक में मशहूर हैं -

चंदन

 know about the famous products of karnataka 

चंदन का नाम सुनते ही ठंडक का अहसास होता है। यहां चंदन के पेड़ बहुतायत में हैं। इससे सुगंधित साबुन, अगरबत्ती, तेल और शो पीस उत्पाद बनाए जाते हैं। इसमें से अधिकतर उत्पादों को कारीगर स्वंय अपने हाथों से ही बनाते हैं जिस कारण इनकी कीमत भी अधिक होती है। 

मैसूर सिल्क

 know about the famous products of karnataka 

कर्नाटक की मैसूर सिल्क की साड़ियां भी बहुत लोकप्रिय हैं। विश्व में सबसे खूबसूरत ये साड़ियां शुद्ध रेशम और जरी के काम से बनाई जाती हैं। उन्हें यहीं की फैक्ट्रियों में बुना जाता है जिसे देश विदेश की महिलाएं बड़े चाव से पहनती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चन्नापटना खिलौने

 know about the famous products of karnataka 

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरु से करीब 60 किमी की दूरी पर स्थित चन्नापटना गांव लकड़ी से बने खिलौनों के लिए मशहूर है। यहां आपको तोंद निकालकर हंसता हुआ लाफिंग बुद्धा, गोल पेट वाले मियां बीवी के जोड़े और सिर हिलाने वाले लकड़ी के खूबसूरत  खिलौने मिल जाएंगे। यह खिलौने केवल बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी खूब भाते हैं। इनकी सबसे खास बात यह है कि इन्हें राज्य में उत्पन्न अलग अलग लकड़ियों से बनाया जाता है।

विज्ञापन

मंगलौरी खान पान

 know about the famous products of karnataka 

यूं तो दक्षिण भारत के खाने में नारियल का उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है। लेकिन यहां स्थित मंगलौर शहर जायकेदर और बेमिसाल खाने के लिए सबसे ज्यादा मशहूर है। कहा जाता है कि यहां का खान पान केवल यहीं तक सीमित है, मतलब आपको यहां का लजीज खाना केवल यहीं मिलेगा। यहां की मशहूर डिशेज जैसे कुबडू, फिश पुलिमुंची और नीर डोसा यहां की खासियत है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed