फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agnipath Scheme: 15 राज्यों में बवाल, दो मौतें, आर्मी-एयरफोर्स में भर्ती का अपडेट, 10 पॉइंट में अग्निपथ से जुड़ी बड़ी बातें

Sat, 18 Jun 2022 10:49 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 18 Jun 2022 10:49 AM IST
सार

अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में बवाल जारी है। 15 राज्यों से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कई जगह हिंसा की घटना की खबर सामने आ चुकी हैं। सड़क से लेकर रेलवे ट्रैक और बाजारों तक बवाल हो रहा है। प्रदर्शनों के बीच दो लोगों की मौत हो चुकी है। कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।  

विज्ञापन
Know All About Agneepath Scheme Violence in 10 Points News in Hindi Indian Army
अग्निपथ योजना को लेकर बवाल चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला
अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में बवाल जारी है। 15 राज्यों से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कई जगह हिंसा की घटना की खबर सामने आ चुकी हैं। सड़क से लेकर रेलवे ट्रैक और बाजारों तक बवाल हो रहा है। प्रदर्शनों के बीच दो लोगों की मौत हो चुकी है। कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।  

 
इस बीच, सेना प्रमुख और वायु सेना प्रमुख ने भर्ती से जुड़ी बड़ी जानकारी दी है। थल सेना में आने वाले दो दिनों के अंदर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। वहीं, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि भारतीय वायु सेना के लिए अग्निवीर की भर्ती प्रक्रिया 24 जून, 2022 से शुरू हो जाएगी। 

ऐसे में आइए जानते हैं अग्निपथ से जुड़ी आज की 10 बड़ी बातें... 
 
Know All About Agneepath Scheme Violence in 10 Points News in Hindi Indian Army
अग्निपथ का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
1. 15 राज्यों में बवाल : अग्निपथ योजना को लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश में छात्रों के प्रदर्शन की खबर आ चुकी है। इनमें से कई राज्यों में छात्र हिंसात्मक रवैया अपना रहे हैं। 
 
Know All About Agneepath Scheme Violence in 10 Points News in Hindi Indian Army
अग्निपथ योजना को लेकर देश के कई राज्यों में बवाल हो रहा है। - फोटो : अमर उजाला
2. हिंसा में दो की मौत : अग्निपथ योजना को लेकर चल रहे बवाल में अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है। पहली मौत तेलंगाना में हुई। यहां सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर बवालियों ने कई ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया। यात्रियों पर पथराव भी किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने लाठीचार्ज और फायरिंग की। इसमें एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर बिहार के लखीसराय में भी जमकर बवाल हुआ। यहां प्रदर्शनकारियों ने विक्रमशिला एक्सप्रेस में आग लगा दी। इसमें दम घुटने से एक यात्री की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know All About Agneepath Scheme Violence in 10 Points News in Hindi Indian Army
ले. जनरल मनोज पांडे - फोटो : ANI
3. दो दिन में आर्मी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होगा: देशभर में हिंसा के बीच थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि थल सेना भर्ती के लिए दो दिन में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इसकी सारी जानकारी थल सेना के आधिकारिक भर्ती पोर्टल joinindianarmy.nic.in पर मिलेगी। सेना प्रमुख  ने युवाओं से इस स्वर्णिम अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। 
 
विज्ञापन
Know All About Agneepath Scheme Violence in 10 Points News in Hindi Indian Army
वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी - फोटो : अमर उजाला
4. एयरफोर्स में भर्ती के लिए 24 जून को जारी होगा विज्ञापन : कई राज्यों में जारी बवाल के बीच वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने भी दो बड़े एलान किए। उन्होंने कहा, कि आर्मी की तरह एयरफोर्स में भी इस साल भर्ती की आयु सीमा 21 की बजाय 23 वर्ष होगी। इसके साथ ही एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि भारतीय वायु सेना के लिए भर्ती प्रक्रिया 24 जून, 2022 से शुरू होगी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed