सब्सक्राइब करें
SRH Inning
51/1 (6 ov)
Travis Head 16(15)*
Ishan Kishan 35 (20)
Rajasthan Royals elected to bowl

IND vs SA: 16 साल के टी-20 करियर में तीसरी बार प्लेयर ऑफ द मैच बने दिनेश कार्तिक, तीनों बार तूफानी पारी से टीम इंडिया को दिलाई जीत

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 18 Jun 2022 10:19 AM IST
सार

कार्तिक ने 27 गेंदों पर 55 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 203.70 का रहा। कार्तिक 16 साल से टी-20 खेल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 36 टी-20 खेले हैं, लेकिन पहला अर्धशतक लगाया। 

विज्ञापन
IND vs SA T20i 2022 Dinesh Karthik T20 Career Record of Third Time Player of Match in 16 Years News in Hindi
बाएं से- दिनेश कार्तिक 2006, 2018 और 2022 में मैन ऑफ द मैच बने - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने चौथे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 82 रन के बड़े अंतर से हराया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज को 2-2 से बराबर कर दिया है। चौथे मुकाबले में भारत के लिए 37 साल के दिनेश कार्तिक ने अहम पारी खेली। उनकी पारी की बदौलत भारत ने एक टक्कर देने लायक स्कोर खड़ा किया। कार्तिक को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी मिला। 


दरअसल, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने एक वक्त 13 ओवर में सिर्फ 81 रन बनाए थे और चार विकेट गंवा दिए थे। ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और कप्तान ऋषभ पंत पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद कार्तिक ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर टीम इंडिया की पारी संभाली। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी निभाई।

IND vs SA 2022, 4th T20I | Internet reacts as Dinesh Karthik pulls off AB  de Villiers-esque six
दिनेश कार्तिक
Trending Videos
IND vs SA T20i 2022 Dinesh Karthik T20 Career Record of Third Time Player of Match in 16 Years News in Hindi
दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
पांड्या 46 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कार्तिक ने गियर बदला और 27 गेंदों पर 55 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 203.70 का रहा। कार्तिक 16 साल से टी-20 खेल रहे हैं। इन 16 सालों में उन्होंने 36 टी-20 खेले हैं, लेकिन यह कार्तिक का पहला अर्धशतक रहा। 

इससे पहले कार्तिक का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 31 रन का था, जो उन्होंने 2006 में बनाए थे। यह भारत का पहला टी-20 मैच भी था। 16 साल के टी-20 करियर में दिनेश कार्तिक सिर्फ तीन बार प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं। यह तीनों मैच भारत के लिए अहम या यूं कहें करो या मरो मुकाबले थे। कार्तिक ने इन तीनों मुकाबले में अपने दम पर टीम इंडिया को मैच जिताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs SA T20i 2022 Dinesh Karthik T20 Career Record of Third Time Player of Match in 16 Years News in Hindi
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले टी-20 में बल्लेबाजी करते कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक ने पहला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में जीता था। यह भारत का भी पहला टी-20 मैच था। दिलचस्प बात तो यह है कि भारत ने अपना पहला टी-20 भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही खेला था। एक दिसंबर 2006 को यह मैच जोहानिसबर्ग में खेला गया था। तब टीम इंडिया अफ्रीकी दौरे पर थी। टी-20 से पहले भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार वनडे मैच खेले थे। वनडे सीरीज को दक्षिण अफ्रीका ने 3-0 ने जीता था। 

इसके बाद भारत और अफ्रीकी टीम के बीच एकमात्र टी-20 खेलना था। वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी में टीम इंडिया मैदान पर उतरी। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 126 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 19.5 ओवर में चार विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया था। दिनेश कार्तिक ने 28 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 31 रन की पारी खेली थी।  

उन्होंने सुरेश रैना के साथ मिलकर टीम इंडिया को छह विकेट से जीत दिलाई थी। कार्तिक के अलावा सहवाग ने 34 रन और दिनेश मोंगिया ने 38 रन की पारी खेली थी। कार्तिक को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला था। 

5 Players Sourav Ganguly didn't back during his captaincy
अपने पहले टी-20 में दिनेश कार्तिक (साथ में हैं रैना)
IND vs SA T20i 2022 Dinesh Karthik T20 Career Record of Third Time Player of Match in 16 Years News in Hindi
निदाहास ट्रॉफी के फाइनल में जीत दिलाने के बाद कार्तिक (साथ में हैं वॉशिंगटन सुंदर) - फोटो : सोशल मीडिया
टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड कार्तिक ने 2018 में जीता था। यह मैच निदाहास ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला था। निदाहास ट्रॉफी में तीन टीमों ने हिस्सा लिया था। श्रीलंका की टीम फाइनल से बाहर हो गई थी। भारत के सामने बांग्लादेश की चुनौती थी। फाइनल कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया था। बांग्लादेश ने 20 ओवर में आठ  विकेट गंवाकर 166 रन बनाए थे। 

जवाब में भारत ने 18 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 133 रन बना लिए थे। आखिरी दो ओवर में टीम इंडिया को जीत के लिए 34 रन की जरूरत थी। तब क्रीज पर दिनेश कार्तिक के साथ विजय शंकर मौजूद थे। 19वें ओवर में रुबेल हुसैन की शुरुआत तीन गेंदों पर कार्तिक ने दो छक्के और एक चौका लगाया। इसके बाद आखिरी गेंद पर भी चौका जड़ा। 19वें ओवर में कार्तिक ने 22 रन बटोरे और टीम इंडिया को मैच में वापस ला खड़ा किया।
विज्ञापन
IND vs SA T20i 2022 Dinesh Karthik T20 Career Record of Third Time Player of Match in 16 Years News in Hindi
निदाहास ट्रॉफी के फाइनल में बल्लेबाजी करते कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
आखिरी ओवर में टीम इंडिया को जीत के लिए 12 रन बनाने थे। सौम्य सरकार गेंदबाजी कर रहे थे, जबकि स्ट्राइक पर विजय शंकर थे। पहली तीन गेंदों पर तीन रन बने। चौथी गेंद पर विजय ने चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर विजय शंकर आउट हो गए। तब ये नियम था कि कैच के वक्त स्ट्राइक रोटेट कर लेने पर नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़ा प्लेयर बल्लेबाजी कर सकता था।

ऐसे में कार्तिक स्ट्राइक पर आए। आखिरी गेंद पर टीम इंडिया को जीत के लिए पांच रन की जरूरत थी। सौम्य सरकार की आखिरी गेंद पर कार्तिक ने छक्का लगाया और टीम इंडिया को अविश्वसनीय जीत दिलाई। तब कार्तिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच जिताने वाले पांचवें खिलाड़ी बने थे।

कार्तिक आठ गेंदों पर 29 रन बनाकर नाबाद रहे थे। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए। इसके लिए कार्तिक को दूसरी बार प्लेयर ऑफ द मैच खिताब से नवाजा गया था।

On This Day: Dinesh Karthik became the last ball action hero for India |  Sports News,The Indian Express
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed