IND Inning
175/6 (19.2 ov)
Target: 181
N. Tilak Varma 48(24)*
Nitish Kumar Reddy 24 (12)
IND need 6 runs in 4 remaining balls
{"_id":"6adc54f97e945e154b0b07af","slug":"ind-vs-nz-india-vs-new-zealand-2nd-t20i-playing-11-and-team-news-vaibhav-sooryavanshi-2026-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका, किस स्थान पर खेलेंगे? टीम इंडिया में दो बदलाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका, किस स्थान पर खेलेंगे? टीम इंडिया में दो बदलाव
Sat, 24 Oct 2026 12:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च

Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:19 PM IST
सार
- भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है।
- भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं।
- टीम इंडिया ने वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव को प्लेइंग-11 में शामिल किया।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारतीय टीम के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के लिए प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। ईशान किशन चोटिल होने के कारण दूसरे टी20 से बाहर हो गए थे जिसके बाद यह अंदाजा लग गया था कि वैभव इस मैच का हिस्सा होंगे। भारत ने क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे इस मैच के लिए टीम में दो बदलाव किए हैं। वैभव के अलावा प्रिंस यादव को प्लेइंग-11 में मौका दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। ईशान किशन की जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला है, जबकि मयंक यादव के स्थान पर प्रिंस यादव एकादश में शामिल किए गए हैं। भारतीय कप्तान श्रेयस ने बताया कि वैभव तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। यानी एक बार फिर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग में उतरेंगे। न्यूजीलैंड ने एक बदलाव किया है। एडम मिल्ने की जगह इस मैच में जैकब डफी खेल रहे हैं।

सैमसन-अभिषेक पर भरोसा बरकरार
इस सीरीज से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा था कि युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में जगह पाने के लिए इंतजार करना होगा। लेकिन ईशान किशन के चोटिल होने के कारण इस मैच से बाहर होने के बाद वैभव के लिए प्लेइंग-11 का रास्ता साफ हो गया। हालांकि, टीम प्रबंधन ने ओपनिंग जोड़ी में बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। श्रेयस ने बताया कि वैभव को ईशान की जगह मौका दिया गया है और वह उसी स्थान पर खेलने उतरेंगे जिस स्थान पर ईशान बल्लेबाजी के लिए आते हैं। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी पर भरोसा कायम रखा गया है। इन दोनों ने पहले मैच में विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जोरदार शुरुआत दिलाई थी। वहीं, मयंक को बाहर बैठाने पर श्रेयस ने इसे रणनीतिक बदलाव करार दिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिसं यादव।
न्यूजीलैंड: फिन एलेन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन।