फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai Indians promote Kieron Pollard to head coach position in IPL replacing Mahela Jayawardene
NZ Inning
145/3 (17 ov)
Glenn Phillips 60(37)*
Bevon Jacobs 50 (41)
IND elected to bowl

आईपीएल 2027: मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, मुख्य कोच नियुक्त; जयवर्धने की लेंगे जगह

Sat, 24 Oct 2026 10:35 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 24 Oct 2026 10:35 AM IST
सार

  • आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने कोचिंग सेटअप में बदलाव किया है।
  • मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को मुख्य कोच नियुक्त किया है।
  • कीरोन पोलार्ड माहेला जयवर्धने की जगह ये जिम्मेदारी संभालेंगे।

विज्ञापन
Mumbai Indians promote Kieron Pollard to head coach position in IPL replacing Mahela Jayawardene
कीरोन पोलार्ड - फोटो : IPL

विस्तार

मुंबई इंडियंस ने कीरोना पोलार्ड को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। पोलार्ड माहेला जयवर्धने की जगह ये जिम्मेदारी संभालेंगे जिन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दिया था। पोलार्ड मुंबई फ्रेंचाइजी के साथ लंबे वक्त से जुड़े हुए हैं और उन्होंने एक खिलाड़ी के तौर पर टीम की खिताबी जीत में योगदान दिए हैं। अब वह मुंबई के मुख्य कोच के तौर पर नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

मुंबई इंडियंस से है पुराना नाता 
2010 से 2022 तक आईपीएल में पोलार्ड की इकलौती टीम मुंबई इंडियंस रही। इस दौरान उन्होंने 189 मैच खेले, जिनमें 3412 रन बनाए और 69 विकेट लिए। वह उन सभी पांच सीजन में टीम का हिस्सा थे जब मुंबई इंडियंस ने आईपीएल का खिताब जीता था। पोलार्ड 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 की खिताबी जीत के बाद मुंबई टीम में शामिल थे। 2022 सीजन के बाद उन्होंने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी संभाली थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नई भूमिका पर क्या बोले पोलार्ड 
पोलार्ड ने कहा, मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच की भूमिका संभालना मेरे लिए सम्मान की बात है। मुंबई इंडियंस मेरे जीवन और करियर का एक बहुत बड़ा हिस्सा रहा है। इस टीम, खिलाड़ियों और ' एमआई पलटन' के साथ मेरा जो जुड़ाव है, वह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। एक खिलाड़ी और फिर एक कोच के रूप में इस यात्रा का अनुभव करने के बाद मैं समझता हूं कि मुंबई इंडियंस किस चीज का प्रतिनिधित्व करती है और इस सुनहरी जर्सी का प्रतिनिधित्व करने के साथ आने वाली जिम्मेदारी क्या है। मैं खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ मिलकर काम करने, टीम की विरासत को आगे बढ़ाने, हमारी प्रतिभाओं को निखारने और टीम को जश्न मनाने के और भी कई मौके देने के लिए उत्सुक हूं।
विज्ञापन

पिछले कुछ सीजन से अच्छा नहीं रहा है प्रदर्शन 
पिछले कुछ सीजन में मुंबई इंडियंस का दबदबा उतना नहीं रहा है। मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम में से एक है। हालांकि, पिछले कुछ सीजन से टीम का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है। मुंबई 2023 और 2025 में प्लेऑफ तक पहुंचने में कामयाब रही। लेकिन 2024 और 2026 में वे क्रमशः 10वें और नौवें स्थान पर रहे।

नीता अंबानी ने जताया भरोसा 
मुंबई इंडियंस की सह-मालकिन नीता अंबानी ने कहा, पोलार्ड 22 साल की युवा उम्र में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे और पिछले 16 वर्षों में, वे हमारे परिवार का एक अभिन्न हिस्सा बन गए हैं। एक खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने हमें कई अविस्मरणीय पल दिए और एक कोच के रूप में वे खेल के प्रति अपना अनुभव, जुनून और गहरी समझ साझा करते रहे हैं। हमें खुशी है कि वह मुख्य कोच के रूप में यह नई जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पोलार्ड जानते हैं कि मुंबई की जर्सी पहनने का क्या मतलब है और एमआई के लिए खेलने के लिए किस तरह के जज्बे की जरूरत होती है। मुझे पूरा भरोसा है कि वह इस भूमिका में भी वही प्रतिबद्धता, विश्वास और दृढ़ संकल्प लेकर आएंगे। टीम को उसके अगले पड़ाव पर ले जाने के लिए, मैं उनके सफल होने की कामना करती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed