Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
IND vs SA Photos Marco Jansen injured on Avesh Khan ball Harshal Patel Takes David Miller wickets Dinesh karthik and hardik pandya superhit
{"_id":"62ad42d675e2ad25ad24a92d","slug":"ind-vs-sa-photos-marco-jansen-injured-on-avesh-khan-ball-harshal-patel-takes-david-miller-wickets-dinesh-karthik-and-hardik-pandya-superhit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs SA Photos: आवेश खान की गेंद पर मार्को यानसेन घायल, हर्षल ने लगातार दूसरी बार किलर मिलर को किया शांत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA Photos: आवेश खान की गेंद पर मार्को यानसेन घायल, हर्षल ने लगातार दूसरी बार किलर मिलर को किया शांत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 18 Jun 2022 09:18 AM IST
सार
भारत ने चौथे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर ला दिया है। मैच में हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक ने बल्ले से कमाल किया। वहीं, आवेश खान और हर्षल पटेल ने भारत के लिए शानदार गेंदबाजी की।
विज्ञापन
1 of 10
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत ने पांच टी20 मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 82 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज को 2-2 से बराबर कर दिया है। अब पांचवां मुकाबला 'फाइनल' बन गया है। रविवार (19 जून) को बेंगलुरु में खेला जाएगा। राजकोट में चौथे मैच के दौरान कई लम्हें कैमरे में कैद हुए। आवेश खान की गेंद पर मार्को यानसेन घायल हो गए। वहीं, हर्षल पटेल ने लगातार दूसरे मैच में डेविड मिलर का शिकार किया। दिनेश कार्तिक ने 16 साल के टी20 करियर में पहली बार अर्धशतक लगाया।
2 of 10
श्रेयस अय्यर
- फोटो : BCCI
भारत के शानदार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने इस सीरीज में अच्छी शुरुआत तो की थी, लेकिन वह अब तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। एक बार फिर अय्यर ने निराश किया। उन्होंने इस सीरीज में क्रमश: 36,40,14 और चार रन बनाए हैं। इस साल टी20 वर्ल्ड कप होना है। ऐसे में उन्हें लगातार बेहतर प्रदर्शन करना होगा, तभी टीम में जगह बच पाएगी।
3 of 10
हार्दिक पांड्या
- फोटो : BCCI
हार्दिक पांड्या ने मुश्किल समय में टीम इंडिया के लिए शानदार पारी खेली। उन्होंने 31 गेंद पर 46 रन बनाए। इस दौरान तीन चौके और तीन छक्के लगाए। हार्दिक ने कार्तिक के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। उन्होंने अपनी पारी के दौरान एक हाथ से छक्का लगा दिया। हार्दिक इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप में उनसे टीम इंडिया को बहुत उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
ऋषभ पंत
- फोटो : BCCI
भारतीय कप्तान ऋषभ पंत इस मैच भी फेल रहे। उनका बल्ला सीरीज में खामोश रहा है। पहले मैच में तेजी से रन बनाने के बाद पंत का स्ट्राइक रेट गिरा है। उन्होंने 23 गेंद पर 17 रन बनाए। अपनी पारी में पंत सिर्फ दो चौके लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 73. 91 रहा। टेस्ट और वनडे में पंत की जगह मजबूत है, लेकिन टी20 में उनका स्थान लेने के लिए कई खिलाड़ी तैयार हैं। ऐसे में उन्हें जल्द ही फॉर्म में लौटना होगा।
विज्ञापन
5 of 10
दिनेश कार्तिक
- फोटो : BCCI
कार्तिक ने 27 गेंदों पर 55 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 203.70 का रहा। कार्तिक 16 साल से टी-20 खेल रहे हैं। इन 16 सालों में उन्होंने 36 टी-20 खेले हैं, लेकिन यह कार्तिक का पहला अर्धशतक रहा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।