फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kolkata Rape Case: 'मैंने उसके पैर पकड़े, फिर भी दरिंदे नहीं माने; वीडियो भी बनाया', कोलकाता कांड की आपबीती

Sat, 28 Jun 2025 11:24 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 28 Jun 2025 11:24 AM IST
सार

कोलकाता पुलिस ने साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज के एक पूर्व और दो मौजूदा छात्रों सहित तीन लोगों को कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है। घटना कथित तौर पर कस्बा में कॉलेज परिसर में हुई थी। अब छात्रा की शिकायत में इस मामले में कुछ बड़े खुलासे हुए हैं। 

विज्ञापन
Kolkata Law College Assault Case: Victim Threatened with Viral Video Inside Story Investigation News in Hindi
कोलकाता में दुष्कर्म का मामला - फोटो : PTI
loader

दक्षिण कोलकाता के एक कॉलेज की लॉ छात्रा के साथ बुधवार शाम कैंपस के सुरक्षा गार्ड के कमरे में कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। छात्रा को यूनियन में अहम पद की पेशकश की गई थी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत की पुष्टि होने के बाद कॉलेज के पूर्व छात्र और एड-हॉक कर्मचारी मनोजीत मिश्रा और वर्तमान छात्र प्रमित मुखर्जी और जैब अहमद को गिरफ्तार किया है। मनोजीत मिश्रा को 2021 में कॉलेज की तृणमूल इकाई से निकाल दिया गया था और 2022 में उन्होंने स्नातक की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने वकालत शुरू कर दी। हालांकि, वह हाल ही में एक तदर्थ गैर-शिक्षण कर्मचारी के रूप में कॉलेज में वापस आ गया था। प्रथम वर्ष के छात्र प्रमित मुखर्जी और द्वितीय वर्ष के छात्र जैब अहमद मनोनीत मिश्रा के करीबी माने जाते हैं। पीड़िता दक्षिण 24 परगना शहर की निवासी है और हर दिन कॉलेज आती-जाती है। घटना बुधवार को शाम 7.30 बजे से 10.50 बजे के बीच कैंपस में हुई। 24 वर्षीय पीड़िता कैंपस राजनीति में भी सक्रिय है। वह तृणमूल समर्थक बताई जा रही है। 

Kolkata Law College Assault Case: Victim Threatened with Viral Video Inside Story Investigation News in Hindi
युवक ने चाची से की दरिंदगी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को बताया कि वह बुधवार को परीक्षा फॉर्म भरने के लिए कॉलेज गई थी। अधिकांश छात्र प्रक्रिया के बाद चले गए, लेकिन मनोनीत मिश्रा ने उसे और सात अन्य छात्रों को यूनियन रूम में ही रहने के लिए कहा, जहां उसे बिस्कुट और यूनियन का एक महत्वपूर्ण पद देने की पेशकश की गई। पीड़िता ने कहा कि वह कॉलेज यूनियन के प्रति पूरी तरह समर्पित है और यूनिट के लिए काम करने को तैयार है, जिसके बाद मनोनीत मिश्रा उसे यूनियन रूम से बाहर ले गए और शादी का प्रस्ताव रखा। पीड़िता ने इस प्रस्ताव को सीधे-सीधे ठुकरा दिया, जिसके बाद उसे जबरन गार्ड के कमरे में ले जाया गया।

Kolkata Law College Assault Case: Victim Threatened with Viral Video Inside Story Investigation News in Hindi
कोलकाता में दुष्कर्म का मामला - फोटो : PTI

पीड़िता की शिकायत में कहा गया है, 'मैंने उसके पैर छुए, लेकिन उसने मुझे जाने नहीं दिया। वे मुझे जबरदस्ती गार्ड के कमरे में ले गए, मेरे कपड़े उतारे और मेरे साथ दुष्कर्म किया।' साथ ही पीड़िता ने यह भी कहा कि आरोपियों ने इस कृत्य का वीडियो रिकॉर्ड किया और धमकी दी कि अगर वह पुलिस के पास गई तो वे इसे वायरल कर देंगे। पीड़िता ने लड़ने और भागने की कोशिश की, लेकिन उसे हॉकी स्टिक से मारा गया। उसे तभी जाने दिया गया, जब उसने शिकायत की कि उसे पैनिक अटैक आ रहे हैं और उसकी सांस फूल रही है। वह गिड़गिड़ाई कि वे उसे अस्पताल ले जाया जाए, लेकिन हैवानों ने इसे अनसुना कर दिया। उसे सिर्फ अपने बैग में रखे इनहेलर का उपयोग करने दिया गया। आखिरकार उसे रात 10.50 बजे छोड़ा गया। उसने अपने पिता को फोन किया, जो उसे घर ले गए।

यह भी पढ़ें
Kolkata Gangrape Case: छात्रा से दुष्कर्म मामले में लॉ कॉलेज का गार्ड गिरफ्तार; अब तक चार पर पुलिस का शिकंजा 
Kolkata Rape Case: 'दोस्त ही दोस्त का दुष्कर्म करे तो क्या कर सकते हैं?' तृणमूल सांसद के बेतुके बयान पर बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Kolkata Law College Assault Case: Victim Threatened with Viral Video Inside Story Investigation News in Hindi
कोलकाता में दुष्कर्म का मामला - फोटो : PTI

आरोपी को एक जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया
पीड़िता ने गुरुवार को कस्बा पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध और यातायात) रूपेश कुमार ने कहा, 'कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में प्रारंभिक चिकित्सा जांच की गई थी, गवाहों के बयान लिए गए थे।' अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संतोष पांडे और दक्षिण उपनगरीय डिवीजन की डिप्टी कमिश्नर बिदिशा कलिता ने शुक्रवार शाम को अपराध स्थल का दौरा किया। मनोनीत मिश्रा और जैब अहमद को गुरुवार को शाम 7.30 बजे कस्बा पीएस के पास से गिरफ्तार किया गया। प्रमित मुखर्जी को शुक्रवार आधी रात के बाद उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। यौन उत्पीड़न की वीडियोग्राफी का राज इन मोबाइल फोन से खुल सकता है। फोरेंसिक जांच के लिए अपराध स्थल को सुरक्षित कर लिया है। आरोपियों को शुक्रवार को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया और 1 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। 

विज्ञापन
Kolkata Law College Assault Case: Victim Threatened with Viral Video Inside Story Investigation News in Hindi
कोलकाता में दुष्कर्म मामले के बाद लोगों में नाराजगी - फोटो : PTI

सरकारी वकील सोरिन घोषाल ने कोर्ट में कहा, 'मेडिकल साक्ष्य महिला के बयान की पुष्टि करते हैं।' कॉलेज के प्रिंसिपल ने कहा कि कॉलेज जिम्मेदारी से बच नहीं सकता, हालांकि घटना कक्षाएं खत्म होने के तीन घंटे से अधिक समय बाद हुई। कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति सांता दत्ता डे ने कहा कि कॉलेज के प्रभारी शिक्षक को एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है और विश्वविद्यालय मंगलवार तक एक तथ्य-खोज समिति का गठन करेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed