{"_id":"5ce11a69bdec2207382fa895","slug":"lok-sabha-chunav-2019-15-poll-events-which-will-not-be-forgotten","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन 15 घटनाओं की वजह से आप शायद ही भूल पाएंगे 2019 का लोकसभा चुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इन 15 घटनाओं की वजह से आप शायद ही भूल पाएंगे 2019 का लोकसभा चुनाव
चुनाव डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 22 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 16
लोकसभा चुनाव 2019 की यादगार घटनाएं
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे 23 मई को आएंगे। लेकिन इस आम चुनाव में कई ऐसी चीजें पहली बार घटित हुई हैं। जिनकी वजह से ये चुनाव याद किया जाएगा। ममता-मोदी का टकराव हो या फिर प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बोल। चुनाव आयोग के द्वारा कई दिग्गजों के बयान पर चुनाव आयोग ने गाज तक गिराई। कई दिग्गजों को उनकी पार्टी ने नेपथ्य का रास्ता दिखा दिया। कई ऐसी घटनाएं हुईं जो लोकसभा चुनाव 2019 को यादगार बनाएंगी और इतिहास के पन्ने में दर्ज हो जाएंगी। आइए नजर डालते हैं कुछ झलकियों पर..।
2 of 16
एक साथ आए मायावती और मुलायम सिंह यादव
- फोटो : पीटीआई
लोकसभा चुनाव 2019 की चुनौती को देखते हुए उत्तर प्रदेश के दो धुर विरोधी राजनीतिक दल सपा-बसपा अपनी दो दशक की दुश्मनी को भुलाकर एक मंच पर आए। मायावती ने गेस्ट हाउस कांड को भूलकर ना सिर्फ सपा के साथ गठबंधन किया बल्कि मुलायम सिंह यादव के साथ एक मंच पर खड़े होकर उनके लिए वोट भी मांगा। सपा प्रमुख अखिलेश और मायावती की जोड़ी यूपी में भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही है।
3 of 16
pm modi film poster
- फोटो : twitter
पीएम मोदी के जीवन पर बनी फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग में कई सुनवाई के बाद भी प्रधानमंत्री मोदी पर बनी फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी रिलीज नहीं हो सकी। फिल्म पहले 12 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय इस फिल्म पीएम मोदी की भूमिका निभा रहे हैं। अब ये 24 मई को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 16
प्रियंका गांधी-मेनका गांधी
- फोटो : PTI
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सुल्तानपुर में अपनी चाची मेनका गांधी के खिलाफ रोड शो किया। प्रियंका यहां कांग्रेस प्रत्याशी संजय सिंंह के समर्थन में रोड शो करने पहुंची थीं। इस दौरान चाची भतीजी का काफिला एक दूसरे के आमने-सामने आ गया। मेनका गांधी इस बार अपने बेटे वरुण गांधी की सीट सुल्तानपुर से चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
5 of 16
दिग्गज चुनाव मैदान से नदारद
- फोटो : Social Media
दिग्गज चुनाव मैदान से नदारद
लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, वित्त मंत्री अरुण जेटली, उमा भारती, एनसीपी नेता शरद पवार लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और लोजपा नेता रामविलास पासवान जैसे दिग्गज नेताओं ने इस बार चुनाव नहीं लड़ा। कई लोगों ने तो राजनीतिक संन्यास की घोषणा तक कर दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।