फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजस्थान में राजघरानों की जंग: बेटों पर मां-बाप की साख बचाने की जवाबदेही, राजकुमारी भी मैदान में

Sun, 28 Apr 2019 11:57 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 28 Apr 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha chunav 2019: Contest between Royal families in Rajasthan, Vasundhara raje, Diya, Jitendra
तीन राजघराने के सदस्य चुनावी मैदान में - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान में राजघरानों की उम्मीदवारी ने लोकसभा चुनाव के सियासी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। इन लोकसभा सीटों में धौलपुर राजघराने से दुष्यंत सिंह झालावाड़-बांरा सीट से चुनावी मैदान में हैं तो भाजपा के टिकट पर जयपुर राजघराने की दीया कुमारी राजसमंद सीट से  मैदान में हैं। इधर, अलवर राजघराने से भंवर जितेंद्र सिंह को अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने टिकट दिया है। 

Lok Sabha chunav 2019: Contest between Royal families in Rajasthan, Vasundhara raje, Diya, Jitendra
diya kumari - फोटो : twitter
पिता कांग्रेस से लड़े थे चुनाव, बेटी भाजपा प्रत्याशी

जयपुर राजघराने की सदस्य दीया कुमारी भाजपा की विधायक रही हैं। बीते विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया गया था, जबकि लोकसभा चुनाव में राजसमंद सीट से टिकट दिया गया है। उनके पिता स्व. महाराजा भवानी सिंह ने 1989 में कांग्रेस के टिकट पर जयपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा के गिरधारी लाल भार्गव से चुनाव हार गए थे। दीया की दादी राजमाता गायत्री देवी तीन बार स्वतंत्र पार्टी के टिकट पर सांसद बनी थीं। राजस्थान में गैर कांग्रेसी नेताओं को एकजुट करने में गायत्री देवी की महत्वपूर्ण भूमिका थी। 
Lok Sabha chunav 2019: Contest between Royal families in Rajasthan, Vasundhara raje, Diya, Jitendra
diya kumari - फोटो : twitter
कांग्रेस के देवकीनंदन से होगी दिया की टक्कर

राजसमंद से दीया कुमारी भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। राजसमंद लोकसभा सीट चार जिलों राजसमंद, नागौर, अजमेर और पाली के आठ विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर बनाई गई है। राजपूत, रावत और गुर्जर बहुल इस सीट पर इस बार कांग्रेस ने देवकीनंदन गुर्जर को टिकट दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha chunav 2019: Contest between Royal families in Rajasthan, Vasundhara raje, Diya, Jitendra
vasundhra raje(File Photo) - फोटो : twitter
मां वसुंधरा की सीट संभाल रहे हैं दुष्यंत 

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह धौलपुर राजघराने के सदस्य हैं। वह चौथी बार झालावाड़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। वे यहां से लगातार तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। सहरिया, आदिवासी और वैश्य बहुल इस क्षेत्र में वसुंधरा का जलवा करीब तीन दशक से बरकरार है। इससे पहले उनकी मां वसुंधरा राजे यहां से पांच बार सांसद रहीं। 
 
विज्ञापन
Lok Sabha chunav 2019: Contest between Royal families in Rajasthan, Vasundhara raje, Diya, Jitendra
भंवर जितेन्द्र(File Photo) - फोटो : Amar Ujala
अलवर राजघराने से भंवर जितेंद्र सिंह मैदान में

अलवर राजघराने से भंवर जितेंद्र सिंह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नजदीकी माने जाते हैं। सांसद रहते हुए मनमोहन सिंह सरकार में गृह राज्यमंत्री भी रहे जितेंद्र पिछला चुनाव महंत चांदनाथ से हार गए थे। उनकी मां महेंद्र कुमारी भाजपा के टिकट पर सांसद रही हैं। यहां अब तक हुए 16 लोकसभा चुनाव मे 10 बार कांग्रेस, तीन बार भाजपा, एक बार लोकदल, एक बार जनता दल और एक बार निर्दलीय ने जीत दर्ज की है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed