{"_id":"5cdc1b0abdec22074d53baf5","slug":"lok-sabha-chunav-2019-priyanka-gandhi-holds-a-roadshow-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका ने वाराणसी में झोंकी पूरी ताकत, कांग्रेस उम्मीदवार के लिए किया रोड शो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रियंका ने वाराणसी में झोंकी पूरी ताकत, कांग्रेस उम्मीदवार के लिए किया रोड शो
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 15 May 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका गांधी
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आखिरी चरण के मतदान से पहले देश की सबसे हॉट सीट वाराणसी में सियासी पारा अपने चरम पर पहुंच गया है। कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने आज पीएम मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में रोड शो किया। तीन सप्ताह पहले पीएम मोदी ने अपने नामांकन से पहले अपनी संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो किया था जिसमें जबरदस्त भीड़ उमड़ी थी। प्रियंका के रोड शो में भी भारी भीड़ नजर आई। कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में प्रियंका ने रोड शो किया।
Trending Videos
2 of 5
प्रियंका गांधी
- फोटो : twitter
प्रियंका गांधी ने महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर वाराणसी के बीएचयू गेट से रोड शो की शुरुआत की। सात किलोमिटर लंबा रोड शो काशी विश्वनाथ के मंदिर के पास समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
प्रियंका गांधी
- फोटो : twitter
प्रियंका गांधी ने वाराणसी में रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया। इस सीट पर पीएम मोदी के सामने कांग्रेस ने अजय राय को उतारा है। माना जा रहा है कि इस बार पीएम मोदी के सामने दमदार उम्मीदवार खड़ा नहीं किया गया है। पहले यहां पर मोदी के खिलाफ प्रियंका को उतारने के कयास लगाए जा रहे थे।
4 of 5
प्रियंका गांधी
- फोटो : twitter
वाराणसी में कांग्रेस के रणनीतिकारों ने प्रियंका गांधी के रोड शो के लिए वही रणनीति अपनाई है, जो पीएम मोदी ने अपने रोड शो में अपनाई थी। प्रियंका के रोड शो के लिए भी उन्हीं रास्तों का चयन किया गया है, जिस रास्ते से पीएम मोदी ने रोड शो किया था।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका गांधी
- फोटो : twitter
पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका गांधी वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ मैदान में उतर सकती हैं। लेकिन बाद में कांग्रेस ने अपने पुराने प्रत्याशी पर ही दांव खेला। प्रियंका रोड शो के बाद विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगी साथ ही काल भैरव मंदिर में भी पूजा करेंगी। प्रियंका के साथ रोड शो में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X