सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

तृणमूल कांग्रेस की नुसरत जहां को देखने उमड़ रही हजारों की भीड़, क्या वोट में होगी तब्दील?

चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Fri, 10 May 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: TMC Nusrat Jahan stage collapse rally in Basirhat
नुसरत जहां - फोटो : Social media

पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट पर इस बार तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार नुसरत जहां, भाजपा के सायंतन बसु, कांग्रेस के काजी अब्दुर रहीम और सीपीआई के पल्लभ सेन गुप्ता के बीच मुकाबला है। तृणमूल कांग्रेस ने यहां प्रत्याशी चुनने के लिए स्टार फॉर्मूले का इस्तेमाल करते हुए मशहूर टॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत जहां पर दांव खेला है। इन दिनों राज्य में चुनाव प्रचार भी जोर-शोर से चल रहा है। इस दौरान लोगों के बीच नुसरत जहां के ग्लैमर और चुनाव प्रचार के फिल्मी अंदाज का खासा असर देखने को मिल रहा है। आगे की स्लाइड में देखिए नुसरत कैसे कर रही हैं चुनाव प्रचार। 



 

Trending Videos
Lok Sabha Chunav 2019: TMC Nusrat Jahan stage collapse rally in Basirhat
नुसरत जहां की रैली में टूटा स्टेज - फोटो : Social media

दरअसल नुसरत जहां कहीं भी रैली करने जाती हैं वहां उनके फैंस की भीड़ जमकर उमड़ती है। कोई उनके साथ फोटो खिंचाना चाहता है, तो कोई उनसे उनकी ही फिल्म का गाना सुनना चाहता है। नुसरत बड़े आराम से अपने फैंस की मांगों को पूरा करती हैं। बुधवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब वो टीएमसी उम्मीदवार बीरबाहा सोरेन के लिए प्रचार करने झाड़ग्राम गई थीं। कार्यक्रम के बाद स्टेज पर उनके साथ सेल्फी लेने वाले लोगों की ऐसी होड़ लगी कि वजन के कारण पूरा स्टेज ही टूट गया। हालांकि, स्टेज बहुत ऊंचा नहीं था, लिहाजा किसी को चोट नहीं पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: TMC Nusrat Jahan stage collapse rally in Basirhat
नुसरत जहां - फोटो : Social media

इससे पहले भी पश्चिम बंगाल की कई रैलियों में नुसरत जहां अपने टॉलीवुड अंदाज के साथ-साथ सियासी अवतार में नजर आती रही हैं। मिनाखा में अपनी रैली में उन्होंने मंच से आवाज लगाकर लोगों से पूछा कि इस बार उनकी जीत कितने वोटों के अंतर से होगी। इस पर जनता ने चिल्ला कर जवाब दिया, 'तीन लाख'। नुसरत भीड़ तो खूब जुटा रही हैं लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या ये भीड़ वोट में तब्दील हो सकेगी?

Lok Sabha Chunav 2019: TMC Nusrat Jahan stage collapse rally in Basirhat
नुसरत जहां - फोटो : Social media

क्षेत्र में नुसरत जहां का जलवा तो नजर आ ही रहा है, लेकिन यह भी जानना उतना ही जरूरी है कि आखिर बशीरहाट का सियासी समीकरण क्या कहता है?
बशीरहाट लोकसभा सीट पर कभी लेफ्ट ने लगातार तीन दशकों तक राज किया था। यहां की जनता ने सीपीआई के लोकप्रिय नेता इंद्रजीत गुप्त को भी चुनकर जिताया था, लेकिन इस बार यहां भाजपा भी नजर गड़ाए बैठी है। बशीरहाट में मुस्लिम समुदाय के लोगों की आबादी अधिक है। करीब आधे वोटर मुस्लिम समुदाय से आते हैं। माना जा रहा है यहां से नुसरत जहां को चुनाव में उतारने के कारण तृणमूल कांग्रेस को इन वोटों का फायदा मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो भाजपा को यहां नुकसान झेलना पड़ सकता है।



 
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: TMC Nusrat Jahan stage collapse rally in Basirhat
सायंतन बसु-नुसरत जहां - फोटो : social Media

हालांकि बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र के पूर्वी बशीरहाट, दक्षिणी बशीरहाट और हिंगलगंज विधानसभा सीटों पर भाजपा काफी मजबूत पकड़ रखती है। इस बार भाजपा ने पश्चिम बंगाल की जिन सीटों को अपनी हिट लिस्ट में रखा है, उनमें से बशीरहाट भी एक है। भाजपा ने नुसरत जहां का मुकाबला करने के लिए सायंतन बसु को उतारा है। माना जा रहा है कि इस बार यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और टीएमसी के बीच ही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed