सब्सक्राइब करें

शोले के इन मशहूर किरदारों ने सियासत में भी खेली पारी, कुछ ऐसा रहा सफर

चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Wed, 03 Apr 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Sholay characters and their interesting Political career
सियासत में शोले

क्या आपने सोचा है कि शोले के किरदार अगर सियासत में आ जाएं तो राजनीति किस तरह की होगी? आज से 43 साल पहले आई रमेश सिप्पी की फिल्म शोले ने कामयाबी ने नए कीर्तिमान गढ़े थे। एक एक डायलॉग और किरदार लोगों के जहन में बस गए थे। फिल्म शोले में अहम किरदार निभाने वाले कलाकारों ने राजनीति का रुख किया तो अलग छाप छोड़ी। शोले के जय, वीरू, बसंती और राधा ने संसद में पहुंचकर असल जीवन का किरदार शिद्दत के साथ अदा किया। आगे पढ़िए इन जीवंत किरदारों का राजनीतिक करियर कैसा रहा। 

Trending Videos
Lok Sabha Elections 2019: Sholay characters and their interesting Political career
अमिताभ बच्चन

जय (अमिताभ बच्चन) 

फिल्म में जय के किरदार में निभाने वाले अमिताभ बच्चन की एंट्री सियासत में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कराई थी। साल 1984 में अमिताभ बच्चन इलाहाबाद सीट से हेमवती नंदन बहुगुणा को 1.87 लाख वोटों से हरा कर लोकसभा पहुंचे थे। उनकी इस जीत ने पूरे देश में हलचल मचा दी थी। हालांकि सदी के महानायक को राजनीति रास नहीं आई। उन्होंने बोफोर्स घोटाले में नाम आने के कारण इस्तीफा दे दिया और फिर कभी राजनीति के तरफ मुड़ कर नहीं देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Sholay characters and their interesting Political career
धर्मेंद्र

वीरू (धर्मेंद्र) 

फिल्म में बसंती के प्रेमी वीरू के किरदार में दिखने वाले धर्मेंद्र साल 2004 में बीकानेर से भाजपा के टिकट पर 57 हजार वोटों से जीत हासिल कर के संसद पहुंचे थे। सांसद बनने के बाद भी बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र ने सियासत से दूरी बना ली। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी चुनावों में धर्मेंद्र अपनी पत्नी हेमा मालिनी के चुनाव प्रचार में नजर आ सकते हैं। 
 

Lok Sabha Elections 2019: Sholay characters and their interesting Political career
हेमा मालिनी

बसंती (हेमा मालिनी) 

शोले में बसंती यानी हेमा मालिनी ने अपने अंदाज से पूरी फिल्म में जादू बिखेर दिया था। बसंती का ये जादू चुनाव के मैदान में भी लोगों के सीर चढ़ कर बोला। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने राजनीति के क्षेत्र में भाजपा का हाथ थामा और 2003 से 2009 तक राज्यसभा सांसद रहीं। 2014 में मथुरा से 3 लाख वोटों से जीत हासिल कर लोकसभा पहुंचीं हेमा मालिनी इस बार दोबारा इसी सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं। उन्होंने यहां जोर-शोर से प्रचार शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले ही वह अचानक गेहूं के खेत में पहुंच गई और किसानों के हाथ से हंसिया लेकर फसल काटने लगीं। इसे लेकर उन्हें सुर्खियां भी मिलीं और आलोचना भी झेलनी पड़ी। 
 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Sholay characters and their interesting Political career
जया बच्चन

राधा (जया  बच्चन) 

फिल्म में चुप-चुप रहने वाली राधा यानी जया बच्चन ने राजनीतिक पारी को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया। जया समाजवादी पार्टी की शीर्ष नेताओं में से एक हैं और संसद में सपा का मजबूत चेहरा भी हैं। कई बार राज्यसभा सदस्य रह चुकीं जया का नाम हर चुनाव में सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया जाता है। जया वर्तमान में भी यूपी से राज्यसभा सांसद हैं। कई मौकों पर वह मजबूती से पार्टी का पक्ष संसद में रख चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed