फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maharashtra: कार हादसे में एक ही परिवार के बच्चों समेत चार की मौत; विदेशी मुद्रा के साथ तीन यात्री गिरफ्तार

Mon, 27 Mar 2023 05:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 27 Mar 2023 05:53 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद पुणे से लातूर जिले के निलंगा शहर लौट रहा था। तभी सुबह करीब सात बजे लातूर-गुलबर्गा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह हादसा हुआ। मृतकों में एक 27 वर्षीय व्यक्ति और तीन बच्चे शामिल हैं।

विज्ञापन
Maharashtra news updates Four members of family died car falls in Latur Three passengers held foreign currency
कार पुल से नीचे गिरी - फोटो : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र के लातूर जिले में सोमवार को एक कार पुल से नीचे गिर गई। इस हादस में एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित चार सदस्यों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 



एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद पुणे से लातूर जिले के निलंगा शहर लौट रहा था। तभी सुबह करीब सात बजे लातूर-गुलबर्गा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह हादसा हुआ। मृतकों में एक 27 वर्षीय व्यक्ति और तीन बच्चे शामिल हैं, जिनमें से दो की उम्र 10 वर्ष है, जबकि एक अन्य की उम्र 15 वर्ष है।

सहायक पुलिस निरीक्षक नाना लिंगे ने बताया कि प्रथम दृष्टया चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया जिसके बाद कार पलट गई और पुल से नीचे गिर गई। घायलों में 10 साल की एक लड़की और 40 साल की एक महिला शामिल हैं जिन्हें लातूर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक और घायल निलंगा और आसपास के गांवों के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: शिंदे गुट के विधायक बोले- साले को बचाने के लिए उद्धव ठाकरे ने छोड़ी थी CM की कुर्सी, जानें सबकुछ

Maharashtra news updates Four members of family died car falls in Latur Three passengers held foreign currency
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई हवाई अड्डे पर 1.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा के साथ तीन यात्री गिरफ्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 1.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा से भरे तीन ट्रॉली बैग कथित तौर पर जब्त किए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि रविवार को गिरफ्तार किए गए आरोपियों को दुबई जाना था और जब्त की गई विदेशी मुद्रा में 57,900 यूरो और 4,42,300 यूएई दिरहम शामिल हैं। उन्होंने कहा, 'उन्हें एक गुप्त सूचना के आधार पर सीमा शुल्क काउंटर पर रोका गया। वे हरियाणा के रहने वाले हैं। हमारी जांच के अनुसार, एक व्यक्ति ने उनमें से प्रत्येक को एक ट्रॉली बैग और दुबई के लिए एक टिकट दिया था। रैकेट के मास्टरमाइंड का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed