फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती, जानें देश दुनिया में कहां-कहां पर मौजूद हैं राष्ट्रपिता

Tue, 02 Oct 2018 01:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Oct 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi 150th Birth Anniversary, know where gandhiji is present in world
महात्मा गांधी
2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर पूरा राष्ट्र उन्हें शत् शत् नमन करते हुए याद कर रहा है। दिल्ली के समाधि स्थल राजघाट पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई गणमान्य लोगों ने बापू को श्रद्धांजलि दी। उनके जन्मदिन के मौके पर देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 

 
Mahatma Gandhi 150th Birth Anniversary, know where gandhiji is present in world
भारतीय मुद्रा
भारतीय नोट

महात्मा गांधी पहली बार 1969 में भारतीय नोटों पर दिखाई दिए थे। यह उनका जन्म शताब्दी वर्ष था। नोटों पर उनकी तस्वीर के पीछे सेवाग्राम आश्रम भी था। अक्टूबर 1987 में पहली बार 500 रुपये का नोट आया था। उसपर भी गांधी की तस्वीर थी। 1993 में भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी नोटों पर गांधीजी की तस्वीर छापने की सिफारिश की। जिसके बाद 1996 से गांधी सीरीज के नोटों की शुरुआत हुई। इसके बाद एक और दो रुपये के नोटों को छोड़कर बापू की तस्वीर छापी जा रही थी। लेकिन 1969 से एक और दो रुपये पर गांधीजी छपने लगे।  
Mahatma Gandhi 150th Birth Anniversary, know where gandhiji is present in world
महात्मा गांधी मूर्ति
मूर्तियां

दुनिया के सौ से ज्यादा देशों में महात्मा गांधी की मूर्तियां हैं। जिनमें पाकिस्तान, ब्रिटेन भी शामिल है। ब्रिटेन के संसद भवन के बाहर गांधी की मूर्ति है। ब्रिटेन के पार्लियामेंट स्क्वायर में उनके पूर्व पीएम विंस्टन चर्चिल की मूर्ति के पास गांधी की मूर्ति लगाई गई है। चर्चिल भारत की आजादी के विरोधी थे और वह गांधी को नंगा फकीर कहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahatma Gandhi 150th Birth Anniversary, know where gandhiji is present in world
महात्मा गांधी रोड
सड़क

स्कूलें- देश के सभी 719 जिलों में महात्मा गांधी के नाम पर स्कूल, सड़कें, इमारतें और पार्क हैं। 70 शहरों में तो मुख्य सड़क का नाम ही एमजी (महात्मा गांधी) रोड है। इसके अलावा 70 देशों के 250 से ज्यादा शहरों में बापू के नाम पर सड़के हैं। भारत के बाद सबसे ज्यादा नीदरलैंड में उनके नाम पर सड़के हैं।
 
विज्ञापन
Mahatma Gandhi 150th Birth Anniversary, know where gandhiji is present in world
महात्मा गांधी डाक टिकट
डाक टिकट

1949 में महात्मा गांधी की 80वीं जयंती के मौके पर पहली बार उनपर डाक टिकट जारी किया गया था। जिसकी छपाई स्विट्जरलैंड में हुई थी। उनकी 100वीं जयंती पर 40 देशों ने 70 प्रकार के डाक टिकट जारी किए थे। अब तक 150 देश उनपर 800 डाक टिकट जारी कर चुके हैं। ब्रिटेन ने 1969 में बापू पर डाट टिकट जारी किया था। इससे पहले केवल शाही परिवार पर टिकट जारी किए जाते थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed