{"_id":"56ddfb204f1c1b8a278b4574","slug":"mangla-arti-in-baba-vishwanath-temple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए उमड़ा आस्था का जन सैलाब","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए उमड़ा आस्था का जन सैलाब
Tue, 08 Mar 2016 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 08 Mar 2016 08:49 AM IST
सार
02 लाख से अधिक भक्तों ने किया बाबा का जलाभिषेक।
03 किलोमीटर से भी अधिक लंबी कतारें लगीं सड़कों पर।
08 घंटे से भी अधिक समय तक लाइन में खड़े रहे श्रद्धालु।
विज्ञापन
1 of 10
काशी विश्वनाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ मंदिर प्रबंधन के आगे किसी की हनक नहीं चली। न किसी की पैरवी काम आई न रसूख। पहली बार मंदिर प्रशासन ने सबके लिए समान नियम बनाया। मंगला आरती में इसकी बनागी साफ दिखी। चाहे विशिष्ट हों या अतिविशिष्ट, बिना टिकट लिए कोई भी मंगला आरती में प्रवेश नहीं कर सका। डीजी (सुरक्षा) गोपाल गुप्ता भी टिकट लेकर आरती में शामिल हुए।
2 of 10
काशी विश्वनाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
मंगला आरती में पहली बार महाशिवरात्रि पर बडे़ ओहदेदारों को मंगला आरती के लिए टिकट कटाना पड़ा। इतना ही नहीं, उच्चाधिकारियों की उनके हिसाब से टिकट की मांग भी पूरी नहीं हो सकी। आईजी एसके भगत को 10 टिकट मिले। वह सपत्नीक मंगला आरती के दर्शन के लिए पहुंचे थे।
3 of 10
काशी विश्वनाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह मंडलायुक्त/मुख्य कार्यपालक समिति के सभापति नितिन रमेश गोकर्ण ने भी पत्नी शीला गोकर्ण के साथ मंगला आरती के दर्शन किए। उन्होंने कुल पांच टिकट लिए थे। डीएम राजमणि यादव के अलावा एसएसपी आकाश कुलहरी और मुख्य कार्यपालक अधिकारी एमपी सिंह के भी नाम से टिकट जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
काशी विश्वनाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
कई अफसरों को तो मंगला आरती के दौरान गर्भगृह के दरवाजों पर बैठने की जगह नहीं मिली। कोई बरामदे में तो कोई बैकुंठ नाथ के दरबार में बाबा के ध्यान में मग्न नजर आया। जाने माने कथा मर्मज्ञ संत रमेश भाई ओझा और उनके साथ आए लोगों को भी टिकट जारी किया गया था। सूबे के पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्र और महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री कृपाशंकर सिंह ने भी आरती का टिकट लिया था।
विज्ञापन
5 of 10
काशी विश्वनाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
मंगला आरती के दौरान उत्तरी द्वार पर मंडलायुक्त थे तो दक्षिणी द्वार पर डीजी सुरक्षा और सीआरपीएफ के अफसर के अलावा अन्य लोग। पश्चिमी द्वार पर डीआईजी और विश्वनाथ मंदिर के सीईओ थे और पूर्वी द्वार पर आईजी जोन। इस दौरान मंदिर परिसर में करीब पांच सौ से अधिक भक्त थे। हालांकि 325 टिकट ही जारी किए गए थे लेकिन बाद में अफसरों और राजनेताओं के आग्रह पर मंदिर प्रशासन ने अपने विशेषाधिकार से और टिकट जारी किए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।