सब्सक्राइब करें

गलवां घाटी में शहीद हुए योद्धाओं के लिए बनाया गया स्मारक, सभी 20 जवानों के नाम अंकित हुए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 03 Oct 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
Memorial for Galwan Gallants: Names of 20 Galwan martyr inscribed on eastern Ladakh war memorial
गलवां घाटी में शहीद हुए योद्धाओं के लिए बनाया गया स्मारक - फोटो : Amar Ujala

लद्दाख की गलवां घाटी में 15 जून की रात चीनी सैनिकों के साथ झड़प के दौरान शहीद हुए भारतीय सेना के 20 जवानों के नाम पूर्वी लद्दाख में युद्ध स्मारक पर अंकित किए गए हैं। सेना ने शहीद योद्धाओं के लिए ये स्मारक बनवाया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के जवानों ने सीमा पर घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसे बहादुर जवानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर विफल कर दिया था। 

यह भी पढ़ें: चालबाज चीन बिछा रहा पैंगोंग झील के पास फाइबर केबल, सामने आईं सैटेलाइट से ली गई तस्वीरें

Trending Videos
Memorial for Galwan Gallants: Names of 20 Galwan martyr inscribed on eastern Ladakh war memorial
गलवां घाटी में शहीद हुए योद्धाओं के लिए बनाया गया स्मारक - फोटो : Amar Ujala

16 बिहार रेजीमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बी संतोष बाबू गलवां घाटी में पेट्रोलिंग प्वाइंट 14 के पास चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में शहीद होने वाले 20 जवानों में शामिल थे। इस झड़प में भारतीय जवानों ने चीनी सैनिकों के दांत खट्टे कर दिए थे और उन्हें भारी नुकसान पहुंचाया था। अधिकारियों ने कहा, सभी शहीदों के नाम राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर अंकित किए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: रह-रहकर उलझती जा रही है कि भारत-चीन रिश्तों की डोर, अब एलएसी को लेकर चीन ने छेड़ी नई बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
Memorial for Galwan Gallants: Names of 20 Galwan martyr inscribed on eastern Ladakh war memorial
गलवां घाटी में शहीद हुए योद्धाओं के लिए बनाया गया स्मारक - फोटो : Amar Ujala

गलवां घाटी में हुई इस हिंसक झड़प में मारे गए अपने सैनिकों के बारे में चीन ने कोई जानकारी साझा नहीं की। हालांकि, भारत के मूल्यांकन के मुताबिक, इस झड़प में पीएलए को भारत से दोगुना ज्यादा क्षति हुई। वहीं, एक अमेरिकी खुफिया में रिपोर्ट में बताया गया था कि इस झड़प में चीनी पक्ष के 43 जवान हताहत हुए थे। 

यह भी पढ़ें: भारतीय जांबाजों के सामने बौखलाने लगे हैं चीनी सैनिक, नए इलाकों में ड्रैगन को भारी पड़ रहा दुस्साहस

Memorial for Galwan Gallants: Names of 20 Galwan martyr inscribed on eastern Ladakh war memorial
गलवां घाटी में शहीद हुए योद्धाओं के लिए बनाया गया स्मारक - फोटो : Amar Ujala

गलवां घाटी में हुई इस झड़प में 16 बिहार रेजीमेंट के सैनिकों के अलावा, 3 पंजाब रेजीमेंट, 3 मीडियम रेजीमेंट और 81 फील्ड रेजिमेंट के जवान शामिल थे। भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों का डटकर सामना किया। दरअसल, चीनियों ने क्षेत्र को खाली करने से इनकार कर दिया, जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। 

यह भी पढ़ें: जब चीनी फौज ने एलएसी पर कोई घुसपैठ ही नहीं की तो इतनी हाय तौबा क्यों? जानिए मामले का तकनीकी पहलू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed