Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Minister of State for Home Affairs Kiren Rijiju Upload Video of Soldier Criticizing Afzal Supporters
{"_id":"58b73cc34f1c1b7c05832a41","slug":"minister-of-state-for-home-affairs-kiren-rijiju-upload-video-of-soldier-criticizing-afzal-supporters","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीडियो साझा कर रिजिजू ने डीयू विवाद को दिया नया मोड़","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वीडियो साझा कर रिजिजू ने डीयू विवाद को दिया नया मोड़
Thu, 02 Mar 2017 12:37 PM IST
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर}
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर}
Updated Thu, 02 Mar 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 2
किरण रिजिजू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में छात्रों के बीच चल रही हिंसा और तनातनी के बीच केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने सेना के जवान का वीडियो सोशल मीडिया में शेयर कर राष्ट्रवाद पर चल रही बहस को नया मोड़ दे दिया है। रिजिजू द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो में सेना का एक जवान संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी का विरोध करने वाले जेएनयू के छात्रों की निंदा कर रहा है। श्रीराम गोर्डे नाम के इस जवान ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में 29 सितंबर को भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े करने वालों को भी कठघरे में खड़ा किया है।
इस वीडियो को ट्वीट कर रिजिजू ने कहा है कि उनके मन की तकलीफ उस वक्त सागर से भी गहरी हो जाती है जब वो देखते हैं कि सेना के जवानों को इतने अफसोस के साथ इस तरह की बातें करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
Pain runs deeper than the Ocean. Very sad that our jawans are forced to speak with heavy heart. pic.twitter.com/1AbLScDnor
गौरतलब है कि रिजिजू ने अपने बयानों की वजह से विवादों में घिरी डीयू की 20 वर्षीय छात्रा गुरमेहर कौर पर सवाल खड़ा किया था। इसके बाद पिछले कुछ दिनों से यह विवाद हर दिन सुर्खियों में बना हुआ है।
पिछले साल दिसंबर का है वीडियो
2 of 2
किरन रिजिजू
- फोटो : AmarUjala
रिजिजु द्वारा साझा किए गए ताजा वीडियो में जवान कह रहा है कि हम अफजल गुरु की फांसी देने से उदास नहीं होते। हम उदास होते हैं उसकी फांसी का विरोध करने वालों के नारों पर। हम उदास होते हैं जब अफजल जैसे आतंकियों के समर्थन में लोग खड़े होते हैं और उसकी शव यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होते हैं।
वीडियो में दिखाया गया जवान मराठा इन्फेट्री का है और यह गुजरात के जाम नगर में तैनात है। यह वीडियो पिछले साल 28 दिसंबर को छात्रों के लिए आयोजित हथियारों के प्रदर्शन के दौरान रिकार्ड किया गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।