{"_id":"58b5ae594f1c1bbd56832cc7","slug":"australian-team-is-worried-of-virat-kohli-s-come-back","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुणे में जीत के बाद भी चिंतित हैं ऑस्टेलियाई खिलाड़ी आखिर क्यों? ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पुणे में जीत के बाद भी चिंतित हैं ऑस्टेलियाई खिलाड़ी आखिर क्यों?
Wed, 01 Mar 2017 08:31 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Mar 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मिचेल स्टार्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पुणे में टीम इंडिया को आसानी से 333 रन से मात दे दी है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपनी टीम को आगाह किया है कि विराट कोहली की पहले टेस्ट में असफलता को हलके में न लें। क्योंकि लड़ाई तो अभी शुरू हुई है।
पुणे में जीत के बाद भी चिंतित हैं ऑस्टेलिया खिलाड़ी आखिर क्यों?
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
स्टार्क ने विराट को पुणे टेस्ट की पहली पारी में खाता भी नहीं खोलने दिया था। इसके बाद विराट दूसरी पारी में भी केवल 13 रन बना सके। स्टार्क ने पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा और विराट को जल्दी-जल्दी आउट करके टीम इंडिया के पतन की शुरुआत की थी। इसके बाद स्टीव ओ'कीफ ने मोर्चा संभाला और टीम इंडिया को 105 रन पर समेट दिया।
पुणे में जीत के बाद भी चिंतित हैं ऑस्टेलिया खिलाड़ी आखिर क्यों?
3 of 5
विराट कोहली
कोहली ने इस सीजन घर में बेहतरीन बल्लेबाजी की है। स्टार्क का मानना है कि सीरीज में विराट का विकेट लेना बेहद अहम होगा। इस सीरीज में जीत हासिल करने के लिए हमें 6 बार और विराट को आउट करना होगा। लेकिन हम इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि वह मजबूती से वापसी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुणे में जीत के बाद भी चिंतित हैं ऑस्टेलिया खिलाड़ी आखिर क्यों?
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
स्टार्क और विराट आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलते रहे हैं। स्टार्क ने दसवें सीजन की नीलामी से पहले आरसीबी के साथ अपना अनुबंध खत्म कर लिया। आस्ट्रेलियाई यह बात अच्छी तरह जानते हैं कि विराट की आंखे एक बार जम जाने के बाद उन्हें आउट करना बेहद कठिन काम है।
विज्ञापन
पुणे में जीत के बाद भी चिंतित हैं ऑस्टेलिया खिलाड़ी आखिर क्यों?
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
स्टार्क ने आगे कहा, हम सभी जानते हैं कि वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। इस सीजन वह रनों का पहाड़ खड़ा कर चुके हैं। हमें विराट के वापसी की चिंता सता रही है। वह लगातार चार सीरीज में चार दोहरे शतक जड़ चुके हैं। पुणे में जिस तरह चीजें हमारे पक्ष में गईं उससे हम बेहद खुश हैं। लेकिन एक मैच में जीत से हम सीरीज नहीं जीत सकते हैं। आगे आने वाले तीनों मैच हमारे लिए अहम हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।