दक्षिण-पश्चिम मानसून तय अनुमानित समय से पहले केरल में दस्तक दे सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले चार-पांच दिनों में केरल पहुंचने की संभावना है। यह 1 जून की सामान्य तिथि से काफी पहले है। मौसम विभाग ने पहले पूर्वानुमान लगाया था कि मानसून 27 मई तक केरल में दस्तक देगा। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, अगर मानसून उम्मीद के मुताबिक केरल पहुंचता है तो यह 2009 के बाद से सबसे जल्दी दस्तक देगा। तब यह 23 मई को शुरू हुआ था।
Monsoon Alert: समय से पहले केरल में दस्तक दे सकता है मानसून; अगले 4-5 दिनों में मिल सकती है खुशखबरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 20 May 2025 12:40 PM IST
सार
इन दिनों राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है। बढ़ते तापमान से लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे में लोग बेसर्बी से मानसून का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग ने इसे लेकर नया अपडेट जारी किया है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन