{"_id":"682c2a57da082142f40a5ef0","slug":"ipl-2025-rishabh-pant-worth-rs-27-crore-horror-run-continues-scored-just-135-runs-in-11-innings-this-season-2025-05-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: 27 करोड़ के ऋषभ पंत इस सीजन सिर्फ एक बार पार कर सके 27 रन का आंकड़ा, 11 पारियों में बनाए महज 135 रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: 27 करोड़ के ऋषभ पंत इस सीजन सिर्फ एक बार पार कर सके 27 रन का आंकड़ा, 11 पारियों में बनाए महज 135 रन
आईपीएल 2025 में सोमवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में एसआरच ने लखनऊ को छह विकेट से हरा दिया। एक बार फिर एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत फ्लॉप रहे। इस सीजन लखनऊ की टीम के खराब प्रदर्शन की एक वजह पंत की खराब बल्लेबाजी भी रही है। पंत को लखनऊ ने मेगा नीलामी में 27 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन वह अब तक सिर्फ एक बार 27 रन का आंकड़ा पार कर पाए हैं। बाकी मैचों में वह 25 रन से ऊपर नहीं बना पाए हैं। लखनऊ की टीम सोमवार को प्लेऑफ की दौड़ से भी बाहर हो गई है।
2 of 4
ऋषभ पंत
- फोटो : ANI
इस सीजन पंत का प्रदर्शन
पंत ने इस सीजन में अब तक 11 पारियों में 12.27 की औसत और 100 के स्ट्राइक रेट से 135 रन बनाए हैं। इसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है। बाकी की 10 पारियों में उनका उच्चतम स्कोर 21 रन रहा है। पंत इस सीजन अपने शॉट्स में 59.3 प्रतिशत कंट्रोल में दिखे हैं। उन्होंने इस सीजन- 0, 15, 2, 2, 21, 63, 3, 0, 4, 18 और 7 रन की पारियां खेली हैं। उनके पहले आईपीएल सीजन यानी 2016 को छोड़ दिया जाए तो पंत ने कभी किसी सीजन में 300 से कम रन नहीं बनाए हैं। यह सिर्फ उनका दूसरा सीजन है जब उन्होंने 200 से कम रन बनाए हैं। 2016 में पंत ने 10 मैचों में 198 रन बनाए थे। इनमें एक अर्धशतक शामिल है।
3 of 4
ऋषभ पंत
- फोटो : ANI
पंत का आईपीएल करियर
पंत ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 123 मैचों में 32.88 की औसत और 146.11 के स्ट्राइक रेट से 3419 रन बनाए थे। इसमें एक शतक और 19 अर्धशतक शामिल है। पंत इस सीजन के लिए मेगा नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर सामने आए थे। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, लेकिन खुद उनका प्रदर्शन खराब रहा है। इसी वजह से उनकी टीम को भी भुगतना पड़ा है। यह देखने वाली बात होगी कि लखनऊ फ्रेंचाइजी संजीव गोयनका की प्रतिक्रिया कैसी होगी, क्योंकि पंत से पहले लखनऊ के कप्तान रहे केएल राहुल की खराब बल्लेबाजी के बाद गोयनका ने बीच मैदान उनको फटकार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ऋषभ पंत
- फोटो : ANI
पंत ने किस सीजन कितने रन बनाए
पंत ने साल 2017 में 14 मैचों में 366 रन, 2018 में 14 मैचों में 684 रन, 2019 में 16 मैचों में 488 रन, 2020 में 14 मैचों में 343 रन, 2021 में 16 मैचों में 419 रन, 2022 में 14 मैचों में 340 रन और 2024 में 13 मैचों में 446 रन बनाए थे। नाबाद 128 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी है जो उन्होंने साल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बनाए थे। पंत ने पिछले साल कार दुर्घटना के बाद वापसी की थी और तीन अर्धशतक जमाए थे, लेकिन इस साल उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। लखनऊ की टीम ने शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन बीच में पटरी से उतर गई। टीम ने अब तक 12 मैचो में से पांच मैचों में जीत हासिल की है, जबकि सात में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।