फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025 Playoff: लखनऊ समेत 5 टीमें प्लेऑफ की दौड़ से बाहर, अब मुंबई-दिल्ली के बीच 21 मई को वर्चुअल नॉकआउट

Tue, 20 May 2025 10:23 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 20 May 2025 10:23 AM IST
सार

IPL 2025 Playoff Chances : अब मुंबई और दिल्ली के बीच 21 मई को होने वाला मुकाबला वर्चुअल नॉकआउट होगा। अगर इस मैच में दिल्ली की टीम हारी तो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी। उनके लिए जीत ही एकमात्र विकल्प होगा। 

विज्ञापन
IPL 2025 Playoff Qualification Scenario: 5 teams including LSG out of playoff race, MI vs DC virtual knockout
आईपीएल 2025 - फोटो : ANI
आईपीएल 2025 अब दिलचस्प मोड़ तक पहुंच चुका है। प्लेऑफ के लिए जंग दिलचस्प हो चली है। अब तक तीन टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है, जबकि पांच टीमें प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। सोमवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स भी सनराइजर्स हैदराबाद से हारकर इस दौड़ से बाहर हो गई। अब सिर्फ दो टीमों के बीच चौथे स्थान के लिए टक्कर है। ये दो टीमें हैं मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स। अब मुंबई और दिल्ली के बीच 21 मई को होने वाला मुकाबला वर्चुअल नॉकआउट होगा। अगर इस मैच में दिल्ली की टीम हारी तो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी। उनके लिए जीत ही एकमात्र विकल्प होगा। 
IPL 2025 Playoff Qualification Scenario: 5 teams including LSG out of playoff race, MI vs DC virtual knockout
दिल्ली बनाम मुंबई - फोटो : ANI
इससे पहले रविवार को डबल हेडर ने तीन टीमों के लिए प्लेऑफ का रास्ता साफ कर दिया। गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। हालांकि, प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली टीमों का फिलहाल पायदान तय नहीं है और यह आगे के कुछ मुकाबलों के बाद तय हो जाएगा। वहीं, प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली टीमों में लखनऊ के अलावा राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स शामिल हैं। आइए जानते हैं कि मुंबई और दिल्ली के प्लेऑफ के समीकरण क्या हैं...
IPL 2025 Playoff Qualification Scenario: 5 teams including LSG out of playoff race, MI vs DC virtual knockout
आईपीएल 2025 - फोटो : ANI
आइए पहले अंक तालिका का मौजूदा हाल जानते हैं...
रैंक टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक NRR
1 गुजरात टाइटन्स (Q) 12 9 3 0 18 +0.795
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Q) 12 8 3 1 17 +0.482
3 पंजाब किंग्स (Q) 12 8 3 1 17 +0.389
4 मुंबई इंडियंस 12 7 5 0 14 +1.156
5 दिल्ली कैपिटल्स 12 6 5 1 13 +0.260
6 कोलकाता नाइट राइडर्स (E) 13 5 6 2 12 +0.193
7 लखनऊ सुपर जाएंट्स (E) 12 5 7 0 10 -0.506
8 सनराइजर्स हैदराबाद (E) 12 4 7 1 9 -1.005
9 राजस्थान रॉयल्स (E) 13 3 10 0 6 -0.701
10 चेन्नई सुपर किंग्स (E) 12 3 9 0 6 -0.992
(Q): क्वालिफाई, (E): एलिमिनेटेड
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025 Playoff Qualification Scenario: 5 teams including LSG out of playoff race, MI vs DC virtual knockout
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात, पंजाब और बेंगलुरु ने कैसे किया क्वालिफाई?
17 मई को आरसीबी का कोलकाता के खिलाफ मुकाबला बारिश से धुल गया था। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले थे। इससे बेंगलुरु के 12 मैचों में 17 अंक हो गए थे। इसके बाद रविवार को गुजरात ने दिल्ली को और पंजाब ने राजस्थान को हराकर दो-दो अंक बटोरे। इससे गुजरात के 12 मैचों में 18 अंक और पंजाब के 12 मैचों में 17 अंक हो गए। इन तीनों टीमों के अभी दो-दो और मैच बाकी हैं। ऐसे में ये टीमें 20 अंक का आंकड़ा भी पार कर सकती हैं। अन्य टीमों में सिर्फ मुंबई ही है जो 17 अंक को पार सकती है। दिल्ली अधिकतम 17 अंक तक पहुंच सकती है। वहीं, लखनऊ अधिकतम 16 अंक तक पहुंच सकती है। ऐसे में आरसीबी और पंजाब ने क्वालिफाई कर लिया। 
विज्ञापन
IPL 2025 Playoff Qualification Scenario: 5 teams including LSG out of playoff race, MI vs DC virtual knockout
श्रेयस और कोहली - फोटो : ANI
बेंगलुरु, गुजरात और पंजाब ने बनाया रिकॉर्ड
बेंगलुरु ने पिछले छह सीजन में पांचवीं बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है। वहीं, गुजरात ने पिछले चार सीजन में तीसरी बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया। हालांकि, यह पंजाब के लिए बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि टीम ने 11 वर्षों में पहली बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया। टीम ओवरऑल तीसरी बार प्लेऑफ में पहुंची है। श्रेयस आईपीएल में पहले कप्तान बन गए हैं, जिसने तीन टीमों को प्लेऑफ में पहुंचाया है। पंजाब से पहले वह दिल्ली के कप्तान (2019, 2020) रहते हुए और 2024 में कोलकाता के कप्तान रहते हुए प्लेऑफ में पहुंच चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed