फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई: एमटीएनएल बिल्डिंग में भीषण आग, 84 लोगों की जान फंसी थी आफत में, देखें तस्वीरें

Mon, 22 Jul 2019 09:18 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 22 Jul 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
mumbai bandra fire broken out at mtnl building
बिल्डिंग में फंसे लोगों को बचाते फायरमैन - फोटो : PTI
मुंबई के बांद्रा में एमटीएनएल बिल्डिंग की तीसरी-चौथी मंजिल में आग लग गई। हादसे के बाद तुरंत 14 फायर टेंडर भेजे गए और बचाव अभियान जोर-शोर से चलाया गया। दम घुटने से दो फायरमैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई घंटे की मशक्कत के बाद यहां फंसे सभी 84 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। देखें वो तस्वीरें जो बयां कर रही हैं कि हादसा कितना गंभीर था। 
mumbai bandra fire broken out at mtnl building
बिल्डिंग से निकलता धुंआ - फोटो : PTI
एक अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन कर्मी इमारत में ऑक्सीजन मास्क और सर्चलाइट लेकर उन लोगों को बचाने के लिए घुसे जो इमारत की विभिन्न मंजिलों पर फंसे थे। इस बीच, आग बुझाने के प्रयासों के दौरान, धुएं की चपेट में आने से दो कर्मियों की तबीयत खराब हो गयी जिन्हें निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


 
mumbai bandra fire broken out at mtnl building
धुएं के बीच लोगों को बचाते फायरमैन - फोटो : PTI
अधिकारी ने बताया कि इमारत की छत पर करीब 100 लोगों के फंसे थे। अधिकारी ने बताया कि कामकाज का दिन होने की वजह से ज्यादा लोग इमारत में थे। इनमें से ज्यादातर एमटीएनएल के कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
mumbai bandra fire broken out at mtnl building
बिल्डिंग से निकलता धुंआ - फोटो : PTI
अधिकारी ने बताया कि आग तीसरी और चौथी मंजिल तक सीमित रही। इमारत से सुरक्षित बाहर निकाली गई एक महिला ने बताया कि हम लिफ्ट की मदद से पांचवीं मंजिल से आए। हमने अग्निशमन सेवाकर्मियों को कुछ लोगों को धुएं से भरी इमारत से बाहर निकालते हुए देखा। 
 
विज्ञापन
mumbai bandra fire broken out at mtnl building
रेस्क्यू के लिए इंतजार करते हुए लोग - फोटो : PTI
एक अन्य महिला ने कहा, जब हमें आग के बारे में जानकारी मिली तो हम सीढ़ियां खोजने लगे लेकिन घने धुएं की वजह से दिखाई देना लगभग बंद सा हो गया था। हमने अपने कार्यालय की खिड़कियां और दरवाजे बंद कर लिए थे। दमकल कर्मी आए और उन्होंने हमें बचाया। हमें जिस मंजिल से बचाया गया है, वहां छह- सात लोग फंसे थे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed